बलिया में पिता-पुत्री गिरफ्तार... सुमित की हत्या का है आरोप

बलिया में पिता-पुत्री गिरफ्तार... सुमित की हत्या का है आरोप

Ballia News : गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़वार कस्बा स्थित लॉज की सीढ़ी से बरामद युवक के शव मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्री को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

बता दें कि गड़वार कस्बा स्थित लॉज की सीढ़ी पर मंगलवार की दोपहर गड़वार थाना क्षेत्र के बाराबान्ध निवासी सुमित कुमार यादव (19) पुत्र मुन्ना यादव का शव मिला था। सुमित बिहार में अपने किसी रिश्तेदार के कंस्ट्रक्शन में काम करता था, जो दो दिन पहले ही गांव आया था। सोमवार से सुमित लापता था, जिसका शव लॉज की सीढ़ी पर मंगलवार को मिला। उसकी बाइक भी लाज प्रांगण में ही मिली थी।

सुमित के पिता देवेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना यादव पुत्र स्व. रामअशीष यादव (निवासी : बाराबांध टोला, गड़वार, बलिया) ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 19 फरवरी 2024 की रात करीब 11:30 बजे किसी का फोन आने के बाद सुमित घर से निकला, फिर लौटा नहीं। खोजबीन और दोस्तों से पूछने पर भी सुमित का कही पता नहीं चला।

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

इसके बाद मेरी बेटी स्नेहा यादव अपनी सहेली खुशी कुमारी गुप्ता, जो मेरे लड़के का भी दोस्त है से फोन पर पूछा। खुशी कुमारी गुप्ता द्वारा बताया गया कि सुमित उसके घर के पीछे गिरा हुआ है। मृत सुमित के पिता ने तहरीर में संदेह जताया कि खुशी और उसके पिता राजेश कुमार गुप्ता ने मेरे बेटे की हत्या की है। पुलिस ने धारा 302 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर राजेश गुप्ता पुत्र अक्षयलाल गुप्ता व खुशी गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता (निवासीगण : कस्बा गड़वार, थाना गड़वार बलिया) को हनुमान मंदिर तिराहा फेफना बलिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल, हेड कां. संदीप यादव, कां. पवन चौरसिया, महिला कां. आरती देवी, चालक हेड कां. प्रभुनरायण यादव शामिल रहे। 

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
हल्दी, बलिया : विकास खंड बेलहरी में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने लंबे समय से मानदेय व ईपीएफ भुगतान लंबित रहने...
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय
Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस