बलिया में पेड़ से लटका मिला डॉक्टर का शव, मचा हड़कम्प ; सामने आई ये वजह ; 6 के खिलाफ मुकदमा

बलिया में पेड़ से लटका मिला डॉक्टर का शव, मचा हड़कम्प ; सामने आई ये वजह ; 6 के खिलाफ मुकदमा

नरही, Ballia News : नरही थाना क्षेत्र के सोहांव गांव के बाहर बगीचे में एक डाक्टर का शव पेड़ से लटकता देख हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं,  परिजनों की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 

सोहांव गांव निवासी डॉक्टर ओमकार नाथ राय वाराणसी में महमूरगंज स्थित लक्ष्मी सिनेमा हाल कैंपस में पैथोलॉजी चलाते थे। वे यहां गांव के बाहर बगीचे में घर बनाकर रहते थे। उनकी पत्नी उच्च प्राथमिक विद्यालय वैना से सेवानिवृत्त होकर बलिया के चंद्रशेखर नगर में रहती है। उनके दो पुत्र भी बलिया ही रहते है। अपने परिजनों से दूर वह गांव पर ही रहते थे।

मंगलवार की सुबह बगीचे में उनका शव आम के पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक की जेब से एक पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। सूत्रों की माने तो सुसाइड नोट में डॉक्टर ओमकार नाथ राय ने सिगरा वाराणसी स्थित अपनी तीन मंजिला मकान का जिक्र किया है। उक्त मकान के अंदर कतिपय दबंगों द्वारा कब्जा करने की बात भी उन्होंने लिखा है। 

यह भी पढ़े 20 January Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल

पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के पुत्र की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ओमकार नाथ राय वाराणसी के महमूरगंज स्थित लक्ष्मी सिनेमा हाल कैंपस में पैथोलॉजी चलाते थे, लेकिन कुछ सालों से वाराणसी छोड़कर सोहांव में ही रहने लगे थे। उनके परिवार के बाकी लोग चंद्रशेखर नगर स्थित मकान में रहते है। उनकी पत्नी लीलावती राय वैना उच्च प्राथमिक विद्यालय से सेवानिवृत्त अध्यापिका है। उनके दो पुत्रों में एक दीपक राय बिहार में शिक्षक है तथा दूसरा प्रभाकर राय वाराणसी में कोई निजी कार्य करते है।

यह भी पढ़े मोबाइल का लोकेशन सर्च कर कार तक पहुंची बलिया पुलिस, डिग्गी तोड़ी तो निकली डरी सहमी महिला

कमल राय

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश बलिया में दो शव मिलने से मचा हड़कम्प : फंदे पर युवक का शव, बक्से में पड़ी थी किन्नर की लाश
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही घर से दो...
19 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस
Ballia News : प्रवेश पत्र में मेल की जगह छपा था फीमेल, दो घंटे भटकता रहा छात्र
प्रभारी औषधि निरीक्षक की जांच में मिली अनियमितता, हुई यह कार्रवाई
बलिया में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
बलिया में ठेकेदार से 7.65 लाख की ठगी, जालसाज ने ऐसे दिया चकमा