बलिया में अधिकारी को फूंकने की धमकी देकर युवक ने वसूला पांच हजार, पुलिस के सामने भी दिखाई मनबढ़ई

बलिया में अधिकारी को फूंकने की धमकी देकर युवक ने वसूला पांच हजार, पुलिस के सामने भी दिखाई मनबढ़ई

बलिया : 5000 रुपये दो, वरना पेट्रोल डालकर तुझे जला दूंगा। युवक के हाथ में बोतल में भरा पेट्रोल देख अफसर ने डरकर उसे 5000 रुपये दे दिया। हालांकि, युवक पैसा लेकर ऑफिस से निकला तो पीड़ित अफसर ने पुलिस को कॉल कर दिया। पुलिस बगैर समय गंवाए पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वह पेट्रोल अपने ऊपर गिराकर आत्महत्या की धमकी देने लगा, लेकिन पुलिस से बच नहीं सका। 

यह पूरा मामला डूडा आफिस बलिया का है। सोमवार को डूडा अधिकारी ने पुलिस को फोन कर बताया कि 'मेरे कार्यालय में एक युवक आकर मुझसे 5000 रुपये जबरदस्ती मांग रहा था। मैं देने से मना किया तो हाथ में एक बोतल लिये था, जिसमें से पट्रोल जैसा गंध आ रहा था। वह कह रहा था कि पैसा मुझे नहीं दोगे तो मैं तुम्हारे ऊपर डाल कर आग लगा दूंगा। मुझे भयभीत करके मुझसे 5000 रुपये ले लिया, जो अभी यहा से जा रहा है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।'

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक माखन सिंह मय हमराह पहुंचे तो डूडा के अधिकारी द्वारा बताया गया कि आरोपी अभियोजन कार्यालय के रास्ते गया है। पुलिस ने हाथ में हरे रंग का झोला लिये युवक को बुलाने का प्रयास किया तो वह 08-10 कदम पीछे भागकर खडा हो गया और चिल्लाने लगा कि जानता हूं कि डूडा वाले मुझे पूर्व के मुकदमें में गिरफ्तार करने के लिये आपको सूचना दिये है। आप हमसे दूर रहिये नही तो मैं अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा लूंगा। यह कहते हुए अपने पास रखे बोतल से तरल पदार्थ अपने ऊपर डालने लगा तथा माचिस निकाल लिया।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

हालांकि पुलिस वाले जल्दबाजी करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर युवक को पकड़ लिये। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अजय कुमार राम पुत्र विजय राम (निवासी मिश्र नेवरी, थाना कोतवाली, बलिया) बताया। उसके पास 5120/- रुपये नकद तथा माचिस की डिब्बी तथा एक प्लास्टिक के पानी का बोतल, जिसमें पेट्रोल लाया गया था बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 226 बीएनएस, 2023 में पाबंद कर आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया। आरोपी पर पूर्व धारा 308 (6), 351(2) बीएनएस, 2023 का अभियोग पंजीकृत है। 

यह भी पढ़े 22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा