भाजपा विधायक केतकी सिंह का बड़ा बयान : 'मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग से विंग बनवा दे सरकार, क्योंकि...'

भाजपा विधायक केतकी सिंह का बड़ा बयान : 'मेडिकल कॉलेज में मुस्लिमों के लिए अलग से विंग बनवा दे सरकार, क्योंकि...'

बलिया : विधानसभा में भोजपुरी में अपनी बात रखने वाली बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। भाजपा विधायक ने न सिर्फ अस्पतालों में मुसलमानों के लिए अलग वार्ड बनाने, बल्कि मुस्लिमों के लिए एक अलग विंग या बिल्डिंग बनाने की बात कही, जिससे हिंदू समुदाय सुरक्षित महसूस कर सके। भाजपा नेत्री का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हाल ही में यूपी बजट में बलिया को मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है। यूपी विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद बांसडीह विधायक केतकी सिंह सोमवार को बलिया पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। मेडिकल कॉलेज के लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। साथ ही इसका श्रेय जनता को दिया। वहीं, मीडिया से बातचीत के दौरान केतकी सिंह कुछ ऐसा कह गईं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़े महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

 

मेडिकल कॉलेज बनने को लेकर भाजपा नेत्री ने कहा कि होली, दीवाली, रामनवमी जब होती है तो मुसलमानों को दिक्कत होने लगती है। हो सकता है कि हमारे साथ इलाज कराने में भी उनको दिक्कत होने लगे। ऐसे में जब इतना खर्चा हो ही रहा है तो महाराज जी (सीएम योगी) से मेरी मांग है कि मुसलमानों के लिए एक कमरा बना ही दिया जाए। एक अलग विंग या बिल्डिंग बना ही दिया जाए।केतकी सिंह ने आगे कहा, "हमारा इलाज तो होना ही है और अच्छा होना है। ये मांग कर रही हूं कि जब मेडिकल कॉलेज बन ही रहा है तो एक अलग विंग उन लोगों के लिए बना ही दिया, जिससे हम भी सुरक्षित महसूस करें। क्या पता किस चीज पर थूक-थूकाकर हमें मिल जाए। उससे भी सुरक्षित रहें।

रोहित सिंह मिथिलेश

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर