यूपी सदन में गूंजी भोजपुरी की मिठास : बलिया की बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कुछ यूं रखी अपनी बात, देखें Video

यूपी सदन में गूंजी भोजपुरी की मिठास : बलिया की बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कुछ यूं रखी अपनी बात, देखें Video

बलिया : बलिया के बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने सदन में भोजपुरी भाषा से सबका मन जीत लिया। ठेठ भोजपुरी में अपनी बात रखते हुए केतकी सिंह ने विपक्ष को चुप रहने की भी नसीहत दी। मीठी बोली के रूप में ख्यातिलब्ध भोजपुरी में जब केतकी सिंह अपनी बात रख रही थी, उस वक्त सदन का माहौल काफी खुशनुमा था। अपनी बात रखने के दौरान केतकी सिंह ने नवमी गीत खास अंदाज में प्रस्तुत किया, 'जवने असिसिया मईया मलिनी के दिहलू कि उहे असिसिया हमरा जोगी भईया के दी... हमरा अध्यक्षों भईया के दी।

 

यह भी पढ़े बलिया डीएम की पहल : 48 घंटे के भीतर मनोज सिंह एवं प्रियांशु के परिजनों को मिला चार-चार लाख

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अंग्रेजी और उर्दू को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। वहीं, सत्र के दूसरे दिन बुंदेलखंड, भोजपुरी, अवधी भाषा में बोलने के लिए सभी विधायकों को दो-दो मिनट का मौका मिला। इसी बीच, बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने भोजपुरी में अपनी बात रखी। केतकी सिंह ने भोजपुरी में पूरे सदन का धन्यवाद अदा करते हुए विरोध कर रहे नेताओं को चुपचाप घर चले जाने की नसीहत दी।

यह भी पढ़े Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

बोली-भोजपुरी इतनी प्यारी भाषा है कि इसका विरोध तो छोड़िए, हमें लग रहा था कि विपक्ष आपको गले लगा लेगा। कहा कि जहां कहीं भी इंसानियत होइ, वहां यूपी के केहू ना केहू जरूर होइ। उ बड़ी गर्व से भोजपुरी भाषा में बात कर रहल होई। हम पूरा सदन के धन्यवाद दे तानी। मन करे त भोजपुरी बोली सुने..। जे ना सुनल चाहे ऊ चुपचाप घर जाऊ। जे सुनल चाहे उ बस बटन दबा लेऊ। गर्दन पर तलवरवा (तलवार) नइखें राखल। जे हिंदी में बोलल चाहता उ हिन्दी में बोलो, जे भोजपुरी में बोलल चाहता है उ भोजपुरी में बोल ता। जे ना बोलल चाहता न सुनल उ चुपचाप अपना घरे जाऊ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने चुटकी लेते हुए कहा कि गले लगा नहीं रहे हैं, वो गले पड़ रहे हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ही नहीं, तमाम नेता हंसने लगे।

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज
वलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के 14 हजार से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अप्रैल माह वेतन नहीं मिल...
9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : दर्जी एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, देखें योग्यता और उम्र
बलिया में आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का रास्ता साफ : CMO जारी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला
Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर
बलिया Police को मिली सफलता, संगीन केस में तीन गिरफ्तार