बलिया की दो खबरे : वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, जिला अस्पताल में...




जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 वर्ष पूर्ण होने पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पद्मावती गौतम द्वारा पांच पौधा लगाया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह, नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, मनोज, अरविंद तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की समस्त टीम उपस्थित रही।
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्घ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुखपुरा थाना पुलिस टीम को सफलता मिली है। उप निरीक्षक विनोद कुमार सरोज मय हमराह कां. महेश कुमार के साथ क्षेत्र में मामूर थे। इसी बीच मुखबीर की सूचना पर धारा 137 (2), 87 बीएनएस में वांछित अजीत यादव पुत्र उमाशंकर यादव (निवासी : अलावलपुर, सुखपुरा, बलिया) को वन बिहार जीराबस्ती के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।


Comments