Green Field Expressway : बलिया में पलटा डम्पर, चालक की मौत

Green Field Expressway : बलिया में पलटा डम्पर, चालक की मौत

बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर चौकी चांद दियर के पास ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए बालू अनलोड करते समय डंपर पलटकर खाई में गिर गया। हादसे में डंपर चालक धर्मवीर यादव (40) की मौत हो गई। वह बिहार के आरा जिले के संदेश थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का रहने वाला था। घटना के समय मांझी की तरफ से आ रहा ट्रक चांद दियर चौकी के पास खराब हो गया था।

बालू अनलोड करने के लिए डंपर मंगाया गया। अनलोडिंग के दौरान डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया और खाई में जा गिरा। आस-पास के लोगों ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे बैरिया थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और चांद दियर चौकी इंचार्ज परमात्मा मिश्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद