बलिया : सपा नेताओं ने मनन दूबे के पिता को सौंपा तीन लाख का चेक

बलिया : सपा नेताओं ने मनन दूबे के पिता को सौंपा तीन लाख का चेक

Ballia News : समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने अपने फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी रहे स्व,. मनन दूबे के परिजनों को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को मनन दूबे के पिता रमेश दूबे को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

समाजवादी छात्रसभा से जुड़े रहे मनीष दूबे 'मनन' की तीन महीने पहले विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई थी। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्व. मनन दूबे के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की थी। सपा प्रमुख ने आर्थिक सहायता का भरोसा दिया था। पार्टी की तरफ से तीन लाख रुपये का चेक लेकर रविवार को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, विधायक संग्राम सिंह यादव व पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल युवा नेता स्व. मनीष दूबे 'मनन' के घर पहुंचकर उनके पिता रमेश दूबे को चेक सौंपा।

पार्टी नेताओं ने रमेश दूबे से कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व व पूरी पार्टी हमेशा साथ खड़ी है। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्व. हेमंत यादव के घर भी पहुंचे थे। उन्होंने हेमंत यादव के परिजनों को भी तीन लाख का चेक दिया था। समाजवादी छात्रसभा के सदस्य रहे हेमंत यादव की करीब दो माह पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस अवसर पर अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, रविन्द्र नाथ यादव, इम्तियाज अहमद, अटल पाण्डेय, प्रवीण सिंह विक्की, साजिद कमाल, त्रिलोकी यादव व वासुदेव यादव आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में बगैर लाइसेंस संचालित इन 11 होटलों पर चला प्रशासन का चाबुक, संचालन पर प्रतिबंध

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 14 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषयात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल...
Ballia News : चेतावनी के बाद भी मिली कमियां, CDO ने चार कर्मचारियों का रोका वेतन; इन विन्दुओं पर किए अलर्ट
बलिया में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर का शानदार आगाज
बलिया में 22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, उठाएं लाभ
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : खिताबी मुकाबला में चमका UP का पडरौना, झारखंड को हराकर जीता मैच
13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल