बलिया SOG, सर्विलांस सेल और थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बलिया SOG, सर्विलांस सेल और थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में स्वाट टीम, सर्विलांस सेल व सहतवार थाना पुलिस को सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने दो ट्रैक्टर, एक थ्रैसर, एक सेब्रोलेंट कार के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक अवैध तमंचा ब जिंदा कारतुस भी बरामद हुआ है। 
 
प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस विश्वनाथ यादव व SOG प्रभारी बलिया SI अजय यादव मय हमराह तथा प्रभारी निरीक्षक सहतवार विकास चन्द्र पाण्डेय मय हमराह सोमवार को सहतवार रेवती मार्ग पर स्थित जिन्न बाबा के स्थान पर मौजूद थे। इसी बीच, मुखबिर खास की सूचना पर चकिया थाना बैरिया स्थित सागौन के बाग से रोहित कुमार सिंह पुत्र स्व. नागेन्द्र सिंह (निवासी चतरा थाना कोपा जिला छपरा बिहार), आदित्य कुमार सिंह पुत्र प्रवीण कुमार सिंह (निवासी मोबरही ताजपुर थाना दाउदपुर जिला छपरा सारण बिहार), संतोष कुमार भारतीय पुत्र मनोज भारतीय (निवासी चैनपुर थाना कोपा जिला छपरा सारण बिहार) व मुकेन्दर कुमार पुत्र बच्चु माझी पासवान (निवासी :  चैनकटा, कोपा जिला छपरा सारण बिहार) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 स्वराज ट्रैक्टर, एक थ्रेसर व कार सेब्रोलेट बरामद हुआ। अभियुक्त रोहित के कब्जे से अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतुस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 
 
रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments

Latest News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन
बलिया : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 08 दिसम्बर 2025 यानि आज बलिया आ रहे है। उप मुख्यमंत्री के जनपद में...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई