बलिया : चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी पहुंची पुलिस ; फिर...

बलिया : चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी पहुंची पुलिस ; फिर...

दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर गांव में मंगलवार को पेट दर्द से विवाहिता सीमा देवी (31) पत्नी अरविंद सिंह की मौत हो गयी। रामपुर निवासी सीमा देवी पत्नी अरविंद सिंह ने मंगलवार को अचानक दर्द की शिकायत की। अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी सीमा को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा गये। डा. विजय यादव ने प्राथमिक इलाज के बाद मरीज की स्थिति को देखते हुए बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बलिया जाते वक्त रास्ते में सीमा की मौत हो गयी।

इधर, परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे, तब तक उक्त घटना की सूचना मिलते ही सीमा के मायके पक्ष से उसकी चचेरी बहन इन्दू देवी ने दोकटी पुलिस को सूचना कर दी। कहा कि शव का पीएम करवाया जाय।सूचना मिलते ही दोकटी पुलिस ने मंगलवार की देर शाम शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को इंदु देवी की तहरीर पर पीएम कराया गया। बता दें कि मृतका सीमा देवी का मायका बैरिया थाना क्षेत्र के गोपाल नगर गांव की निवासी थीं, जिनकी शादी लगभग दस वर्ष पूर्व दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में अरविंद सिंह से हुई थी। सीमा के तीन छोटे बच्चों में सबसे बड़ा बेटा आठ वर्ष, दूसरा छः वर्ष और सबसे छोटी बेटी पांच वर्ष की है। सीमा के माता पिता नैनीताल में रहते है।

रमेश पांडेय

यह भी पढ़े राधाकृष्णा अकादमी के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण : UP विधान सभा से GPO और आधुनिक व्यापार तक मिला अनोखा अनुभव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह