बलिया पुलिस ने लौटाई खुशी : मथुरा पहुंच गया था कोचिंग के लिए निकला छात्र, ऐसे मिली सूचना

बलिया पुलिस ने लौटाई खुशी : मथुरा पहुंच गया था कोचिंग के लिए निकला छात्र, ऐसे मिली सूचना

बलिया : रहस्यमय परिस्थितियों में गायब सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव निवासी अनुज वर्मा (15) पुत्र रसवीर वर्मा सकुशल बरामद हो गया। अनुज मथुरा पहुंच गया था, जो पुलिस की सक्रियता से 36 घंटे के अंदर ही अपनों की गोद में आ गया। 

बता दें कि मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 6 बजे अनुज घर से कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन लौटा नहीं। परेशान परिजनों ने काफी तलाश की, पर कही पता नहीं चल सका। हां, खोजबीन के दौरान यह पता चला था कि अनुज लीलकर से मऊ जाने वाली बस में चढ़ गया था। मंगलवार की शाम बस मऊ से वापस लीलकर आयी तो परिजनों को बस स्टाप से पता चला कि बच्चा नगरा चौराहे पर उतर गया था। उसके बाद परिजन नगरा व रसड़ा में पूरी रात अनुज को ढूढ़ने का प्रयास किये, लेकिन कुछ भी पता नही चला।

बुधवार की सुबह अनुज के पिता रसवीर वर्मा ने थाने में तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई। पुलिस सक्रिय हुई तो पता चला कि अनुज नगरा से बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन पकड़कर मथुरा चला गया। पुलिस ने 36 घंटे के अंदर पता लगाकर परिवार वालो को सूचना दिया कि अनुज भटकते हुए मथुरा पहुंचा है।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

वहां के स्थानीय लोगों ने अनुज को कोतवाली पहुंचाया है। कोतवाली से सिकंदरपुर थाने पर सूचना आई है। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बुधवार की रात्रि 2 बजे घर वालों को सूचना दिया। इसके बाद घर वाले निजी साधन से मथुरा के लिए निकल गए। गुरूवार की शाम 5 बजे मथुरा पुलिस ने अनुज को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय