बलिया पुलिस को मिली सफलता : दो गैंगेस्टर गिरफ्तार, पुलिस पर हमला करने वाला हमलावर भी आरेस्ट

बलिया पुलिस को मिली सफलता : दो गैंगेस्टर गिरफ्तार, पुलिस पर हमला करने वाला हमलावर भी आरेस्ट

Ballia News : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में गड़वार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस क्ष्म ने दो गैंगेस्टर के अलावा उस अभियुक्त को भी किया है, जिसने पुलिस पर हमला किया था। 
 
गड़वार थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह मय फोर्स देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे, तभी मुखबीर की सूचना के आधार पर कोतवाली बलिया पंजीकृत धारा 3/2 (1) उ.प्र. गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित सुनील कुमार मिश्र पुत्र स्व. पारसनाथ मिश्र व राजू कुमार मिश्र उर्फ राजीव मिश्र पुत्र स्व. पारसनाथ मिश्र (निवासीगण : परिखरा, तिखमपुर, थाना बांसडीह रोड़) को थाने के पूर्वी गेट से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। 
 
उधर, गड़वार थाने के उप निरीक्षक कमलेश पाठक मय फोर्स ने गड़वार थाने में पंजीकृत धारा 147, 148, 323, 504, 506, 336, 353, 332 व 333 भादवि से सम्बन्धित पुलिस के ऊपर हमला करने वाले अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र राधेश्याम (निवासी मठमैन थाना गड़वार, बलिया) को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, कां. सर्वेश यादव, जितेन्द्र पाल, चालक कां. मानीचन्द्र यादव व उप निरीक्षक कमलेश पाठक व कां. रमेशचन्द्र सरोज शामिल रहे। 
 
 
रोहित सिंह मिथिलेश
Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल 13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल
मेषआत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग प्रभावित हो सकता है। यदि आप...
बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल
बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक
बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला