बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी का तीन ट्रैक्टर के साथ पांच वाहन बरामद, गिरफ्तार चोरों की उम्र चौकान्ने वाली

बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता : चोरी का तीन ट्रैक्टर के साथ पांच वाहन बरामद, गिरफ्तार चोरों की उम्र चौकान्ने वाली

Ballia News : एसओजी/सर्विलांस व कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम ने बांसडीह क्ष्रेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी के तीन ट्रैक्टर व बाइक बरामद करने के साथ ही पांच शातिर चोर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। 

19 जनवरी को वादी मुकेश कुमार यादव (निवासी चन्द्रशेखर नगर थाना कोतवाली जनपद बलिया) की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने धारा 303 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करने के साथ ही चोरी गई ट्रैक्टर की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिया। सोमवार को सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक हितेश कुमार मय टीम व थाना कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह, उप निरीक्षक सुधीर चौहान व पवन कुमार मय फोर्स के वास्ते क्षेत्र में पूर्व में घटित गंभीर घटनाओं के दृष्टिगत कदम चौराहा पर चेकिंग कर रहे थे। 

IMG-20250224-WA0013

यह भी पढ़े बलिया में CBSE स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्यो की बैठक में बड़ा फैसला, डमी एडमिशन पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध

इसी बीच, मुखबिर खास की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने दियर के पास से चोरी करने वाले गिरोह के रोहित कुमार सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह (निवासी चतरा थाना कोपा जिला छपरा बिहार), अश्वनी सिंह पुत्र मदन मोहन सिंह (निवासी फेफना, बलिया), आशीष सिंह पुत्र मदन मोहन सिंह (निवासी फेफना, बलिया), हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह (निवासी कुरेजी, थाना गड़वार, बलिया) व रामकरन पुत्र राम (निवासी सूर्यपुरा, थाना सुखपुरा, बलिया) को चोरी के तीन ट्रैक्टर और दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े बलिया डीएम की पहल : 48 घंटे के भीतर मनोज सिंह एवं प्रियांशु के परिजनों को मिला चार-चार लाख

इसके साथ ही धारा 303(2) बीएनएस थाना बांसडीह, बलिया, धारा 303(2) बीएनएस कोतवाली बलिया व धारा 303 (2), 317 (2) बी.एन.एस थाना सुखपुरा बलिया तथा बिहार में चोरी से संबंधित अभियोग के अभियोग का अनावरण हो गया। पुलिस ने धारा 303 (2), 317(4), 317(5), 319(2), 318(4), 338, 336 (3), 340(2) बी.एन.एस में पावंद कर अभियुक्तों को चालान न्यायालय भेज दिया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहित कुमार सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी चतरा थाना कोपा जिला छपरा बिहार
1.    मु0अ0स0 72/24 धारा 41/411/413/414 भादवि थाना सहतवार व मु0अ0स0 73/24 धारा 73/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सहतवार)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अश्वनी सिंह पुत्र मदन मोहन सिंह निवासी फेफना थाना फेफना जनपद बलिया
1.    मु0अ0स0 192/24 धारा 380/411/457 भादवि थाना फेफना बलिया
2.    मु0अ0स0 197/22 धारा 323/427/504/506 भादवि थाना फेफना) बलिया
आपराधिक इतिहास अभियुक्त हेमन्त सिंह पुत्र हरेराम सिंह निवासी कुरेजी थाना गडवार जनपद बलिया
1.    मु0अ0स0 56/24 धारा 380/411/457 भादवि थाना गड़वार बलिया


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.    प्र0नि0 योगेन्द्र बहादुर सिंह थाना कोतवाली, बलिया
2.    निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस बलिया
3.    उपनिरीक्षक श्री हितेश कुमार प्रभारी SOG बलिया
4.    उ0नि0 गिरीजेश सिंह थाना कोतवाली, बलिया
5.    उ0नि0 सुधीर चौहान थाना कोतवाली, बलिया
6.    उ0नि0 श्री महेन्द्र यादव थाना कोतवाली, बलिया
7.    का0 अजय कुमार यादव थाना कोतवाली, बलिया
8.    उ0नि0 श्री पवन कुमार चौकी प्रभारी सतनी सराय
9.    का0 दीपक यादव थाना कोतवाली, बलिया
10.   का0 मनोज कुमार थाना कोतवाली, बलिया
11.    का0 सुनील कुमार थाना कोतवाली, बलिया
12.    का0 बृजेश कुमार थाना कोतवाली, बलिया
13.    हे0का0 दुर्गा यादव थाना कोतवाली, बलिया
14.    का0 पुनीत चौरसिया थाना कोतवाली, बलिया
15.    मुख्य आरक्षी मंगला सिंह SOG टीम बलिया
16.    मुख्य आरक्षी दिलीप पाठक SOG टीम बलिया
17.    मुख्य आरक्षी रोहित कुमार सर्विलांस टीम बलिया
18.    मुख्य आरक्षी देवेंद्र सरोज SOG टीम बलिया
19.    मुख्य आरक्षी अमरदेव यादव SOG टीम बलिया
20.    आरक्षी विकास सिंह सर्विलांस टीम बलिया
21.    आरक्षी अर्जुन यादव सर्विलांस टीम बलिया
22.    आरक्षी विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम बलिया
23.    आरक्षी विश्वविजय सिंह SOG टीम बलिया
24.    आरक्षी सूर्यप्रकाश SOG टीम बलिया
25.    आरक्षी पंकज सिंह SOG टीम बलिया

रोहित सिंह मिथिलेश

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज बलिया में शिक्षकों के वेतन पर संकट, कोर्ट में सुनवाई आज
वलिया : बेसिक शिक्षा विभाग के 14 हजार से अधिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अप्रैल माह वेतन नहीं मिल...
9 मई का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : दर्जी एवं ब्यूटीपार्लर प्रशिक्षण के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, देखें योग्यता और उम्र
बलिया में आयुष चिकित्सक की नियुक्ति का रास्ता साफ : CMO जारी की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथि, देखें पूरी लिस्ट
बलिया में BEO के स्थानांतरण पर दिखी अभिनंदन और विदाई की अद्भूत बेला
Live Video : बलिया में 15 लाख की शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर
बलिया Police को मिली सफलता, संगीन केस में तीन गिरफ्तार