बलिया में मध्यान्ह भोजन की सैम्पलिंग : खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों से एकत्रित किये नमूने, प्रयोगशाला में होगी गुणवत्ता की जांच

बलिया में मध्यान्ह भोजन की सैम्पलिंग : खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इन स्कूलों से एकत्रित किये नमूने, प्रयोगशाला में होगी गुणवत्ता की जांच

Ballia News : परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता को लेकर सरकार गंभीर है। बच्चों को साफ-सुथरा और गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहर स्थित प्राथमिक विद्यालय सहरसपाली एवं प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने विद्यालयों में बना रहे मध्यान्ह भोजन (MDM) की गुणवत्ता जांच के लिए भोजन एवं खाद्य सामग्री का सैंपल एकत्र किया।

 

उन्होंने कहा कि जांच के लिए सैंपल को प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, ताकि भोजन की गुणवत्ता का पता चल सकें। प्रयोगशाला से जो रिपोर्ट आयेगी, उससे जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने विद्यालयों के किचन शेड में साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम अजित पाठक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान