Ballia News : सामने आया नकली से असली आभूषण बदलने का Video, हिरासत में चार महिलाएं

Ballia News : सामने आया नकली से असली आभूषण बदलने का Video, हिरासत में चार महिलाएं

बांसडीह, बलिया : कस्बे के बड़ी बाजार में एक ज्वेलर्स की दुकान पर चार महिलाओं द्वारा दुकानदार से सोने के आभूषण देखने के बहाने नकली आभूषण से बदलने का मामला सामने आया है। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने चार महिलाओं को  हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बड़ी बाजार स्थित रमेश सोनी की दुकान पर चार महिलाएं आई और सोने के आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकानदार द्वारा कान में पहनने वाली सोने के बाली एक ट्रे में रखकर महिला को दे दिया गया। देखने के दौरान ही एक महिला द्वारा बड़ी ही चालाकी से ट्रे में से एक सोने की बाली अपने नकली आभूषण से बदलकर असली आभूषण को अपने कपड़ों में छुपा दिया गया।

वापसी के दौरान दुकानदार को अपने सोने के आभूषण का वजन कम लगा। शक होने पर उसने अपने सोने की बाली का वजन किया तो कम था। दुकानदार द्वारा इस बाबत पूछने पर महिलाओं द्वारा तरह तरह की बाते बनाई जाने लगी। इसके बाद दुकानदार द्वारा मौके पर ही तत्काल सीसीटीवी की जांच किया, जिसमें सारी सच्चाई सामने आ गई। सीसीटीवी में एक महिला द्वारा सोने के बाली को अपने नकली सोने के आभूषण से बदल कर रखती दिख गई।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को हिरासत में लेते हुए कोतवाली लाई, जहां महिलाओं से कई जोड़ी नकली पीली धातु का सामान बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इन महिलाओं का संगठित गिरोह है, जो स्वर्ण व्यवसाईयो के यहां जाकर असली सोने के आभूषणों से अपने नकली आभूषण से बदल कर धोखाधड़ी करता है। इस सम्बन्ध में बांसडीह कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़े 24 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

विजय कुमार गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा