Ballia News : चोरों ने खंगाला पीएमश्री विद्यालय, कम्प्यूटर और मॉनिटर चुरा ले गये चोर

Ballia News : चोरों ने खंगाला पीएमश्री विद्यालय, कम्प्यूटर और मॉनिटर चुरा ले गये चोर

Ballia News : पीएमश्री विद्यालय योजना से आच्छादित शिक्षा क्षेत्र रेवती का कंपोजिट विद्यालय भोपालपुर पश्चिमी का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर व मॉनिटर के साथ-साथ कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चुरा ले गए। घटना से आहत प्रधानाध्यापक सुनिल कुमार सिंह, शिक्षक व शिक्षक संगठन ने रेवती थाने में मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही घटना के खुलासे की मांग किया।

प्रधानाध्यापक सुनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस योजना से अत्यंत गरीब परिवार के सैकड़ों बच्चे लाभान्वित थे, जो चोरी हो जाने की वजह से अब प्रभावित होंगे। शैक्षिक महासंघ रेवती के अध्यक्ष रजनीश कुमार चौबे ने तत्काल कुंठित मानसिकता वाले आरोपियों को शिनाख्त कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कहा कि किसी प्रकार की शिथिलता की स्थिति में ब्लाक के समस्त शिक्षक थाना रेवती पर धरना के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनिल कुमार सिंह, अनेश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री शहाबुद्दीन, राजन कुमार, शुभम प्रताप सिंह, ज्ञान भूषण तिवारी, आशीष कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष चंद्र ग्रहण पर विशेष
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह