Ballia News : आग से जली विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग ट्राली

Ballia News : आग से जली विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग ट्राली

बैरिया, बलिया : भीषण गर्मी और उमस के चलते दिघार के 152 केवीए के पावर हाउस का ब्रेकर खराब हो जाने के कारण पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रविवार की सुबह से ही गायब है। वही बैरिया विद्युत उपकेंद्र के तहसील, रानीगंज बाजार, उप केंद्र के 33 केवीए के इनकमिंग ट्राली में आग लगने के कारण ट्रॉली पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। इससे पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल है।

मौके पर मौजूद कर्मचारी आग लगने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी विद्युत उपकेंद्र बैरिया पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया था। विद्युत कर्मियों की माने तो आज शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद काफी कम है। भीषण गर्मी व उमस के चलते बिजली के अभाव में लोग त्राहि माम कर बिलख रहे हैं।


बिजली कर्मियों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र बैरिया के सभी ट्राली विद्युत लाइन सब कुछ जर्जर हो चुका है। कभी भी भयानक हादसा यहां हो सकता है। यहां तैनात कर्मियों के बार-बार सूचना के बाद भी अधिकारी इन्हें ठीक कराने का प्रयास नहीं किए हैं। जिसके चलते यहां विद्युत आपूर्ति अस्त व्यस्त है। किंतु अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार बैरिया सबडिवीजन के सत्तर हजार उपभोक्ता बिजली विभाग को लाइट फैन कनेक्शन के बदले बिल जमा करते हैं, किंतु इस बिलिंग के अनुसार यहां सुविधा नहीं बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम

कर्मचारी कह रहे हैं कि अगर तत्काल यहां व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो कभी भी बड़ी घटना यहां हो सकती है। समाचार लिखे जाने तक बैरिया की विद्युत आपूर्ति बाधित थी। उपभोक्ताओं में उमस और गर्मी के चलते हाय तौबा मचा हुआ है। इस आगजनी की घटना को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है।अगर शीघ्र बिजली बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार