Ballia News : जिला पंचायत राज अधिकारी ने बदला 27 सचिवों का कलस्टर, ताकि...

Ballia News : जिला पंचायत राज अधिकारी ने बदला 27 सचिवों का कलस्टर, ताकि...

Ballia News : जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने 10 ब्लॉकों के 25 ग्राम पंचायत अधिकारियों व दो ग्राम विकास अधिकारियों का कलस्टर बदल दिया है। इसके साथ निर्देश दिया है कि कोई सचिव पूर्व के सचिवों से संपूर्ण चार्ज लिए बगैर किसी भी स्थिति में धनराशि का आहरण नहीं करेंगे। डीपीआरओ ने यह फेरबदल जिलाधिकारी के आदेश पर गांवों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के उद्देश्य से किया है।

रेवती ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी (सचिव) पंकज कुमार सिंह को ब्लॉक के कलस्टर कुसौरी कला कलस्टर और इसी ब्लॉक के मृत्युंजय कुमार चौबे को सिंगही कलस्टर का चार्ज दिया गया है। इसी क्रम बेलहरी ब्लॉक के मित्रेश कुमार तिवारी को बेलहरी, बांसडीह के अखिलेश कुमार को महाराजपुर, इसी ब्लॉक के दिग्विजय कुमार को रूकुनपुरा एवं गणेश ग्रसाद गुप्त को पर्वतपुर, हनुमानगंज ब्लॉक के ओंकार नाथ यादव को देवकली, इसी ब्लॉक केदिनेश कुमार को वैना, पंदह ब्लॉक के मनीष कुमार को एकइल, सीयर ब्लॉक के राजकिशोर भारद्वाज को विगह जमीन विगह, इसी ब्लॉक के संध्या यादव को सोनाडीह, संजू यादव को भुजैनी व सोनम को अखोप, सोहांव ब्लॉक के मनीष कुमार को इच्छा चौबे का पूरा, इसी ब्लॉक के दिलीप कुमार को लक्ष्मणपुर, महेन्द्र सिंह मौर्य को नारायनपुर कलस्टर का चार्ज दिया गया है।

दुबहड़ ब्लॉक के लकी ओझा को दोपही, इसी ब्लॉक के संजय कुमार गुप्त को रघुनाथपुर एवं रविशंकर सिंह यादव को फुलविरया, नवानगर ब्लॉक के रामनक्षत्र मौर्य को हरनाटार, इसी ब्लॉक के अभिषेक यादव को लीलकर व मन्यू सिंह चौहान को कठौड़ा, गड़वार ब्लॉक के सौरभ पांडेय को जिगनी खास, इसी ब्लॉक के लखनजी सोनी को सिंहाचवर, रसड़ा ब्लॉक के शमशाद अहमद को बैजलपुर, इसी ब्लॉक के शिशिर मिश्र को रोहना, नगरा ब्लॉक के जगनारायण यादव को भीमपुरा नं. एक कलस्टर का चार्ज दिया गया है। उधर, हनुमानगंज ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) ओंकार नाथ यादव को देवकली तथा बेलहरी ब्लॉक रामप्यारे को जवहीं कलस्टर का चार्ज दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि प्रत्येक कलस्टर में दो से पांच पंचायत शामिल हैं।

यह भी पढ़े नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय