बलिया : प्रेमिका से बातचीत कर रहा था पति, पत्नी ने विरोध किया तो कर दिया यह कांड

बलिया : प्रेमिका से बातचीत कर रहा था पति, पत्नी ने विरोध किया तो कर दिया यह कांड

Ballia News : प्रेमिका से बातचीत करने से मना करने पर नाराज पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। नाबालिग बच्चों ने घायल मां को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां इलाज शुरू हुआ। वहीं, बच्चों की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया। मामला उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआं गांव का है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बेल्थरारोड के बिठुआं गांव में मो. नौशाद अपनी पत्नी शहनाज़ परवीन (42) व बेटा अलफला (10) व बेटी अलफलक (9 वर्ष) के साथ रहता है। नौशाद सउदी अरब में रह कर नौकरी करता है, जहां से वह 4 माह से अपने घर आया हुआ है। नौशाद की पत्नी का आरोप है कि उसके पति का सम्बन्ध किसी अन्य महिला से था।

वह फोन पर अक्सर उससे बातचीत करता रहता था। इसका विरोध करने पर वह हाथापाई पर उतर आया। सोमवार को वह अपनी कथित महिला मित्र से बातचीत कर रहा था तो एक बार फिर उसका विरोध किया। विरोध पर वह उसे (पत्नी) पीटने लगा। मारपीट करने के बाद नौशाद घर से बाहर निकल गया। इस दौरान बच्चों ने फोन कर एम्बुलेंस बुलाया तथा मां को इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया। सीएचसी सीयर पर चिकित्सकों ने घायल महिला का इलाज शुरू कर दिया। 

यह भी पढ़े बलिया रेलवे स्टेशन तथा परिवार न्यायालय परिसर से दो बाइकें चोरी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में बुढ़वा शिवमंदिर समेत अन्य जगह से हुई चोरियों का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल 13 February Ka Rashifal : इन राशियों का चमक सकता है भाग्य, पढ़िएं  दैनिक राशिफल
मेषआत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों की सराहना होगी और अधिकारी वर्ग प्रभावित हो सकता है। यदि आप...
बलिया में दो CDPO समेत आठ कर्मचारी मिले अनुपस्थित, रोका वेतन
तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
बलिया भीषण सड़क हादसा : चाचा के सामने भतीजे की दर्दनाक मौत, सिसका हर दिल
बलिया में नाबालिग बालिका से गलत कृत्य करने वाला शिक्षक गिरफ्तार
सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक
बलिया में अन्तर्जनपदीय फुटबाल टूर्नामेंट : पडरौना और झारखण्ड के बीच होगा सुखपुरा खेल महोत्सव का खिताबी मुकाबला