बलिया डीएम ने जारी की हीट वेव से बचने को एडवाइजरी 

बलिया डीएम ने जारी की हीट वेव से बचने को एडवाइजरी 

बलिया : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने  हीट वेव/लू के प्रभाव से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी के मुताबिक, पर्याप्त मात्रा में पानी/तरल पदार्थ जैसे छाछ, नीबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। हल्के रंग के सूती व ढीले कपड़े पहने एवं सर को ढकें। कड़ी धूप से बचे। लू से प्रभावित व्यक्तियों को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलाएं व चिकित्सक से सम्पर्क करें।

लू लगने के लक्षणों को पहचाने, यदि कमजोरी लगे, सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आए तो तुरन्त चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष तौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सूर्य के ताप में बाहर जाने से बचे एवं कड़ी मेहनत से बचे। यात्रा करते समय पानी हमेशा अपने साथ रखे।

निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें। स्थानीय मौसम के पुर्वानुमान को सुने और आगामी तापमान में होने वाले परिवर्तन के प्रति सतर्क रहे। बच्चों व पालतू जानवरों को कभी भी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। जहां तक सम्भव हो घर में ही रहे और धूप से बचे। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मंजिल पर ही रहे। संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें। अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थ खाने से बचे। आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण ले। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलाएं।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पानी को अनावश्यक बर्बाद न होने दें। अपने घरों की छतों पर पक्षियों के लिये पानी की व्यवस्था करें। सहायता के लिए जनपद स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नंबर 9170000085, 8865911854, 8005192638 अग्निकांड या अन्य आपदा से संबंधित शिकायतों को दर्ज कराने हेतु जिला आपदा प्रबंधन बलिया जारी नंबर जारी नंबर-05498 220832 तथा 1077 पर सम्पर्क करे।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय