बलिया : 47 वर्षीय शख्स को स्कॉर्पियो से ले गये तीन अंजान लोग, परिजन परेशान



बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के भाला बाबा व जीन बाबा परिसर की प्रतिदिन सुबह साफ सफाई करने वाले 47 वर्षीय शख्स को स्कॉर्पियो सवार तीन लोग गाड़ी में बैठाकर बिहार की तरफ भाग निकले। परिजनों को दूसरे दिन शुक्रवार को घटना की जानकारी मिली तो परेशान हो उठे। शुक्रवार को बैरिया थाना पहुंचकर परिजनों ने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी है।
दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी आश्रम राम ने बैरिया पुलिस को दिये गये तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा पुत्र श्रीरंग राम क्षेत्र के नवका टोला स्थित भाला बाबा के मंदिर व बलिराम सिंह के डेरा के समीप जीन बाबा के परिसर की प्रतिदिन साफ सफाई करता था। बदले में उसे वहां के व्यवस्थापक द्वारा उसका मेहनताना दिया जाता था। साफ सफाई के उपरांत दिन का भोजन भी उसे भाला बाबा की कुटी पर मिलता था। दिनभर मंदिर पर रहने के बाद शाम होते ही मेरा बेटा घर आ जाता था।
प्रतिदिन की तरह गुरुवार की सुबह मंदिर पर गया था, परंतु देर रात्रि तक श्रीरंग घर नहीं लौटा। सुबह भाला बाबा कुटी पर जाने पर पता चला कि दोपहर में ही श्रीरंग को स्कॉर्पियो सवार तीन लोग अपने साथ गाड़ी से कही लेकर चले गये।पिता आश्रम राम ने अपने पुत्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना के बावत प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि घर वालो ने इसकी जानकारी मौखिक रूप से दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कारवाई की जायेगी।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments



Comments