बलिया के इस थाने में 20 नवम्बर को होगी 20 वाहनों की नीलामी, स्वेच्छा से करें प्रतिभाग
On



Ballia News : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत नगरा थाने में विगत वर्षों से लावारिश हालत में दाखिल 20 दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की नीलामी 20 नवम्बर को होगी। इसके लिए न्यायालय से आदेश प्राप्त किया जा चुका है। आदेश के क्रम में कमेटी गठित की गयी है। पुलिस के मुताबिक 20 नवम्बर को सुबह 10 बजे थाना नगरा में सभी अधिकारियों की उपस्थिति में निलामी की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी। आप स्वेच्छा से उक्त निलामी में प्रतिभाग कर सकते हैं।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
10 Mar 2026 06:44:33
मेष गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...


Comments