बलिया : शादी के घर मातम देने वाले एक्सीडेंट में एक और  मौत, मृतक संख्या पहुंची सात

बलिया : शादी के घर मातम देने वाले एक्सीडेंट में एक और  मौत, मृतक संख्या पहुंची सात

बैरिया, बलिया : तिलक चढाकर वापस घर आते समय पिकअप व कमांडर जीप की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गयी। इस तरह हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो गई है। 

बता दे कि दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अनंत गुप्ता की पुत्री की शादी सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के  मासूमपुर निवासी आसनारायण गुप्ता के लड़के से तय थी। 26 फरवरी को तिलकोत्सव था। तिलक चढ़ाकर वापस आते समय रात करीब दो बजे टमाटर लदी पिकअप ने बैरिया थाना क्षेत्र के सुघछपरा के पास जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में दुल्हन के चचेरे बाबा राजेंद्र शाह (60), राजू गुप्ता (35) व रंजीत शर्मा (32) निवासीगण भगवानपुर, राज गुप्ता (14) व यश गुप्ता (10) पुत्रगण मुन्ना गुप्ता (निवासी सलेमपुर बांसडीह) तथा लल्लन गोड़ (55) पुत्र हजारी गोड़ (55) निवासी दया छपरा की मौत हो गई थी। 10 लोग घायल हो गए थे, जिनमें चार लोगों की स्थिति गंभीर रूप से घायल होने के कारण वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान भगवानपुर निवासी रमाशंकर गुप्ता की रविवार को मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार शिवपुर घाट पर किया गया।

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया की बेटी डॉ. नलिनी सिंह का KGMU में चयन, ​खुशी की लहर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह