बीएसए की बड़ी कार्रवाई, शून्य नामांकन वाले 34 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

बीएसए की बड़ी कार्रवाई, शून्य नामांकन वाले 34 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

आजमगढ़ : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने शून्य नामांकन वाले (प्रेरणा पोर्टल के मुताबिक) जिले के 34 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सम्बंधित प्रधानाध्यापकों से दो दिन में बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिले में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमेें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने नामांकन की समीक्षा की, जिसमें जिले के कई परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में नामांकन अभी तक शून्य है। यह स्थिति तब है, जब नया शैक्षिक सत्र शुरू हुए एक माह होने को है।

नामांकन न होने में संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की लापरवाही मानी गई है। मामले में बीएसए ने जिले के 34 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिवस में अपना स्पष्टीकरण संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए ने स्पष्टीकरण न देने वाले प्रधानाध्यापकों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। 

यह भी पढ़े बलिया में वादी मुकदमा ही निकला हत्यारा... अभिषेक हत्याकांड में चाचा-चाची गिरफ्तार, सामने आया चौकाने वाला सच

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह