सलेमपुर में सपा के रमाशंकर राजभर ने रोकी भाजपा की हैट्रिक

सलेमपुर में सपा के रमाशंकर राजभर ने रोकी भाजपा की हैट्रिक

Salempur Loksabha Results 2024 : सलेमपुर संसदीय सीट पर सपा के रमाशंकर राजभर 3573 वोटों के अंतर से जीत गए हैं। उन्हें 405472 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के रविंद्र कुशवाहा 401899 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। बसपा से भीम राजभर 80599 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

भाजपा इस सीट पर पहली बार 2014 के मोदी लहर में जीती थी, जिसे उसने 2019 के संसदीय चुनाव में बरकरार रखा। इस बार भाजपा के सामने इस सीट पर हैट्रिक लगाने की चुनौती थी। यह लोकसभा क्षेत्र में बलिया की बांसडीह, सिकंदरपुर तथा बेल्थरा रोड व देवरिया की सलेमपुर एवं भांटपाररानी शामिल है। 

इस संसदीय सीट पर 1971 के लोकसभा चुनाव तक कांग्रेस का अनवरत कब्जा रहा। इसके बाद 1977 के चुनाव में यहां से जनता पार्टी विजयी हुई। इसके बाद हुए 1980 और 1984 के दो चुनावों में कांग्रेस ने फिर से अपनी जीत दर्ज की, लेकिन उसके बाद कांग्रेस के लिए इस लोकसभा क्षेत्र पर जीत के लाले पड़ गए। 1989 से इस सीट पर कभी जनता दल तो कभी सपा। कभी समता पार्टी तो कभी बसपा का कब्जा होता रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : गांव की बड़ी हेवली के खंडहर में मिला लापता बालक का शव, हत्या की आशंका

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार