पोर्न रैकेट से जुड़े मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर ED का छापा

पोर्न रैकेट से जुड़े मामले में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के ठिकानों पर ED का छापा

नई दिल्ली : पोर्नोग्राफी नेटवर्क (Pornography Network) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के आवासों और दफ्तरों पर छापेमारी की है। ईडी द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब आवासीय परिसरों और दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर में भी यह छापेमारी हुई है। दरअसल श्याम नगर में रहने वाले नर्वदा श्रीवास्तव का बड़ा बेटा अरविंद श्रीवास्तव, जिसने कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग की थी, वो बाहर जॉब कर रहा था। अरविंद श्रीवास्तव पत्नी हर्षिता श्रीवास्तव के साथ सिंगापुर में रहकर राज कुंद्रा प्रोडक्शन का काम संभालता था। इसी मामले में ईडी कानपुर पहुंची है।

कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर 'अश्लील' फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस के अधिकारियों का दावा था कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे। दो महीने जेल में बिताने के बाद वह फिलहाल सितंबर 2021 से जमानत पर हैं। 

यह भी पढ़े बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती

ऐसे खुला राज के बिजनेस का राज
पुलिस का दावा है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिए ना सिर्फ मोटी कमाई कर रहे थे, बल्कि उन्होंने देश के कानून को गच्चा देने के लिए भी पूरा इंतज़ाम कर रखा था। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में इसी साल 4 फरवरी, 2021 को एक केस दर्ज किया था। जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

यह भी पढ़े तहसील का कड़वा सच देख बलिया डीएम नाराज, रजिस्ट्रार कानूनगो को चेतावनी नोटिस

शिकायत में बताया था कि कैसे कुछ लोग फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। इसके साथ ही अश्लील फिल्में शूट कर मुंबई में कई धंधेबाज मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में एक ऐसे बंगले पर छापेमारी की, जिसे किराये पर लेकर पोर्न फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। तब इस छापेमारी में एक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री समेत 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

पुलिस को तभी राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के बारे में सुराग मिल गए थे, लेकिन पुलिस उन पर हाथ डालने से पहले पुख्ता सबूत जुटा लेना चाहती थी। पुलिस के मुताबिक, उसके पास राज कुंद्रा से जुड़ी कई और जानकारियां उपलब्ध थी। इसमें पीड़ित लड़कियों के बयान, व्हाट्सएप चैट, ऐप पर मौजूद फिल्मों और राज कुंद्रा के अश्लील फिल्मों के कारोबार का पूरा लेखा-जोखा था। इसके बाद ही राज को गिरफ्तार किया गया था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया : सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर (पांडेय डेरा) में अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 रिहायशी झोपड़ियां...
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल