कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 22 दिसम्बर का राशिफल



मेष
आज का दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से राहत मिलेगी। परिवार में सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।
वृषभ
आज स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद हो सकता है।
मिथुन
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार में कोई परिवर्तन न करें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें।
कर्क
आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई डील या पार्टनरशिप आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
सिंह
आज का दिन अनुकूल रहेगा। यदि नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में भी कोई नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
कन्या
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखे। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार में जोखिम न उठाएं। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें।
तुला
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता से शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।
वृश्चिक
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व मिल सकता है। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
धनु
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई नया कार्य शुरू करने की सोच रहे हैं तो सफलता मिलेगी। किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं।व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
मकर
स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक गिरावट से जूझना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क न लें। अपरिचित व्यक्ति को उधार के रूप में धन न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।
कुंभ
आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
मीन
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील या समझौता व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

Related Posts
Post Comments



Comments