बलिया : सगी बहनों को परेशान कर रहा था मनचला, मुकदमा दर्ज

बलिया : सगी बहनों को परेशान कर रहा था मनचला, मुकदमा दर्ज


बैरिया, बलिया। दो नाबालिक बहनों के साथ काफी दिनों से छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ बैरिया पुलिस ने मंगलवार को छेड़खानी व पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 
बैरिया थाना क्षेत्र के टोला बाज राय निवासी युवक रामदेव यादव काफी दिनो से दो नाबालिग किशोरियों से छेड़खानी कर रहा था। दो बार किशोरियो का दुपट्टा खींच दिया था। एक बार एक किशोरी का हाथ पकड़ लिया था। वही किशोरियो के मां बाप के फोन पर अश्लील बात भी करता था। परेशान परिजन कुछ माह पहले बैरिया एसएचओ से मामले की शिकायत की थी, तब एसएचओ ने उक्त युवक को बहुत डांट पिलाई थी। उस समय ग्रामीणों ने भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी देते हुए युवक को राहत दी थी। कुछ दिन युवक शान्त रहा, फिर उसकी हरकत पहले जैसे ही शुरू हो गयी। उक्त युवक ने किशोरियो को इतना परेशान किया कि दोनो डर के मारे घर से निकलना बन्द कर दिया।अन्ततः किशोरियों के परिजनों ने एसएचओ संजय त्रिपाठी से मुलाकात कर पूरी बात बताई। एएएचओ ने तहरीर के आधार पर रामदेव यादव पुत्र ददन यादव के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट, हत्या की धमकी का मामला दर्ज किया हैं। 


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

'भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक' थीम पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जानिएं टैगलाइन 'भारतीय लोकतंत्र के हृदय में नागरिक' थीम पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, जानिएं टैगलाइन
बलिया : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में...
बलिया में Road Accident : अलग-अलग हादसों में युवक समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत
बलिया में 1365 पदों पर इसी माह पूरी होगी आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ बलिया के अध्यक्ष बनें देवेन्द्र नाथ तिवारी
बलिया में जिन्दगी की जंग हार गई एक और महिला शिक्षामित्र
राजकीय पॉलिटेक्निक बॉसडीह में वार्षिक खेल उत्सव, दिखा जबरदस्त उत्साह
बलिया में नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर