दुनियां यूं छोड़ गया बलिया का यह छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता, शोक की लहर

दुनियां यूं छोड़ गया बलिया का यह छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता, शोक की लहर


दुबहड़, बलिया। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नीलाल यादव उर्फ मुनील यादव (32) का आकस्मिक निधन शनिवार को हो गया। इसकी जानकारी होते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। 

दुबहड़ क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मुन्नीलाल यादव उर्फ मुनील यादव (32) पुत्र स्व. जगन्नाथ यादव की तबीयत शुक्रवार की शाम अचानक खराब हो गई। परिजनों व मित्रों ने उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय बलिया पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मुनील यादव की सांसे थम गयी। 

युवा छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मुनील यादव की अल्पायु में मौत की खबर सुनकर गांव तथा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अपने मृदुल व्यवहार से मुनील गांव तथा क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनकी अंत्येष्टि शनिवार को ही जनेश्वर मिश्रा सेतु के पास गंगा घाट पर की गई। मुनील के असामयिक निधन की सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गोविन्द पाठक, सुजीत सिंह, अंकित सिंह, संजय वर्मा, घुटुक उपाध्याय, दिलीप यादव, मनोज वर्मा आदि शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों का ढांढस बंधाया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें 2 दिसम्बर का राशिफल Aaj ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें 2 दिसम्बर का राशिफल
मेषआज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। लाभ का मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं और भावुकता पर कंट्रोल करना होगा। पारिवारिक जीवन...
मंत्री संजय निषाद के बयान पर बलिया में उबाल : कांग्रेस ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, सपा ने भी बोला हमला
5 दिसम्बर को दिल्ली में प्रस्तावित टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया का धरना-प्रदर्शन स्थगित, यह हैं वजह
बलिया में सनसनीखेज वारदात : बोरे में मिला 10 वर्षीय बालक का शव, चार बहनों का इकलौता भाई था शिवम
1 December Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ मनाई डॉक्टर बीएन राव की पुण्यतिथि
Ballia News : बहन को फंदे पर लटका देख चीखने-चिल्लाने लगा भाई