किसान रेल चलाने को लेकर बलिया सांसद की मौजूदगी में खाका तैयार

किसान रेल चलाने को लेकर बलिया सांसद की मौजूदगी में खाका तैयार



बलिया। किसानों को अपना उत्पाद शहरों में ले जाकर बेचने व व्यापारियों को सुविधाजनक तरीके से व्यवसाय करने के लिए किसान रेल का परिचालन शुरू कराने को लेकर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एक बैठक हुई, जिसमें प्रशासनिक व रेलवे के अधिकारियों के अलावा किसान व व्यापारी थे। बैठक में किसान रेल चलाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। किसानों व व्यापारियों को इससे क्या लाभ होगा, इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया। 

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने नए कृषि कानून पर लोगों की शंकाओं को दूर करते हुए कहा कि यह कानून किसानों के हित में है। किसान अपनी उपज देश की किसी भी मण्डी में अच्छी कीमतों पर बेचने को स्वतंत्रत है। इसी उद्देश्य से यह योजना बनी है। इससे व्यपारियों के साथ आम उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा। सांसद ने कहा कि अब द्वाबा की हरी मिर्च, बनारस का लंगड़ा आम, मुजफ्फरपुर की लीची, हाजीपुर व भुसावल का केला को किसान अपने मन से किसी भी शहर में विना किसी रूकावट के ले जा सकते हैं। जिलाधिकारी एसपी शाही ने किसानों के हित में चलाई जा रही योेजनाओं की जानकारी देते हुए किसान रेल की खूबियों को साझा किया। साथ ही हरसम्भव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह, वाणिज्य विभाग के अधिकारी, सब्जी विक्रेता संघ, फल विक्रेता संघ, सहित विभिन्न व्यपारी संगठनों ने किसान रेल चलाने के निर्णय का स्वागत किया। सीडीओ विपिन कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, रामप्रकाश सिंह, श्यामसुंदर उपाध्याय सहित किसान व व्यापारी मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार