बलिया : 60 स्कूलों की जांच में एक प्रधानाध्यापिका मिली गैरहाजिर, इस विद्यालय परिवार के लिए एक जांच अधिकारी ने लिखी यह बात

बलिया : 60 स्कूलों की जांच में एक प्रधानाध्यापिका मिली गैरहाजिर, इस विद्यालय परिवार के लिए एक जांच अधिकारी ने लिखी यह बात

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयकों ने शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी में  60 विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी बांसडीह सुनील चौबे को एक प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित मिली।

निरीक्षण के दौरान किसी भी विद्यालय पर शासन का टोल फ्री नंबर 1800 1800 666 लिखा हुआ नहीं पाया गया। इसे लिखने समस्त विद्यालयों को निरीक्षण कर्ता अधिकारियों ने निर्देशित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पूर्व की अपेक्षा विद्यालयों में शिक्षक उपस्थिति में बहुत ही सुधार आया है। आगे भी निरीक्षण की कार्यवाही शासनादेश के क्रम में औचक रूप से जारी रहेगी।

विद्यालय परिवार प्रशंसा का पात्र है

औचक निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी एके झा शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्रावि करमपुर नवीन पर पहुंचे। स्कूल की व्यवस्था शासन की मंशा के अनुरूप देख, खंड शिक्षा अधिकारी ने न सिर्फ प्रशंसा किया, बल्कि विद्यालय की निरीक्षण पुस्तिका पर लिखा 'आज दिनांक 02-08-2022 को विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय का शिक्षण कार्य एवं भौतिक परिवेश उच्च स्तर का बनाया गया है। विद्यालयी वातावरण विभागीय मंशा के अनुसार सृजित किया गया है। विद्यालय परिवार प्रशंसा का पात्र है।'






Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल