प्रधानाध्यापकों की ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक की तिथि और एजेंडा तय, देखें बलिया BSA का आदेश

प्रधानाध्यापकों की ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक की तिथि और एजेंडा तय, देखें बलिया BSA का आदेश

बलिया। बीएसए मनिराम सिंह ने भारत मिशन के अन्तर्गत प्रधानाध्यापकों की ब्लाक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक की तिथि और एजेंडा तय कर दिया है। इस दिशा में बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।

बीएसए मनिराम सिंह ने कहा है कि भारत मिशन के तहत महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं क्रियाकलापों के क्रियान्वयन बेहतर समन्वयन, गैप एनालिसिस, विभागीय कार्य की प्रगति (डीबीटी की प्रगति, छात्र-छात्राओं का आधार नामांकन/अपडेट, कायाकल्प सम्बन्धित कार्यों की प्रगति, छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति, अध्यापकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं शैक्षिक पहलुओं के संचालन के सम्बंध में प्रत्येक माह की 10 तारीख को ब्लाक स्तरीय प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन निश्चित रूप से किया जायेगा। 



बैठक निर्धारित बिन्दुओं के अनुसार ही होगी, जिन शिक्षा अधिकारियों को एक से अधिक ब्लाक का अतिरिक्त प्रभार है, वहां 12 तारीख को निश्चित रूप से बैठक की जाए। अनावश्यक रूप से तिथि में किसी भी प्रकार का परिवर्तन द्वारा नहीं किया जायेगा। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकरियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों और एजेंडा के अनुसार ही ब्लाक स्तर पर प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन करना सुनिश्चित करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
Ballia News : सुखपुरा इंडेन ग्रामीण पर नियुक्त नोडल अधिकारी बीईओ बेरुआरबारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि  गैस एजेंसी पर...
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा