गोदभराई और अन्नप्राशन का भव्य समारोह : BJP विधायक केतकी सिंह की मौजूदगी में सुखपुरा ने रचा इतिहास

गोदभराई और अन्नप्राशन का भव्य समारोह : BJP विधायक केतकी सिंह की मौजूदगी में सुखपुरा ने रचा इतिहास

सुखपुरा, Ballia News : पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा परिसर में ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केंद्र सुखपुरा द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को गोद भराई तथा अन्नप्राशन का कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में गोद भराई के लिए 70 गर्भवती महिलाएं एवं अन्नप्राशन के लिए 70 बच्चे अपनी माताओं के साथ मौजूद रहे। समारोह की मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। साथ ही बच्चों को अन्न खिलाकर अन्नप्राशन भी संपन्न किया।

IMG-20230524-WA0033

इसके पूर्व गर्भवती महिलाओं को दुल्हन की तरह सजाया गया। उन्हें पौष्टिक खाद्य पदार्थ के अलावे श्रृंगार की सामग्री भी भेंट की गई। विधायक केतकी सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाएं पौष्टिक आहार लें, ताकि उनके पेट में पल रहा बच्चा पुष्ट हो। वहीं उन्होंने माताओं से भी अपने बच्चों को अपना दूध पिलाने एवं उन्हें पौष्टिक आहार देने की सलाह दी। ब्लॉक प्रमुख बेरुआरबारी चंद्रभूषण सिंह भोला, सीडीपीओ पंदह जितेंद्र कुमार उपाध्याय, शिक्षक नेता जितेंद्र प्रताप सिंह व विजय शंकर गुप्ता ने भी समारोह को संबोधित किया।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

वहीं पूर्व प्रधान सुखपुरा शिवदान सिंह को उनके द्वारा पूर्व में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के लिए आयोजकों द्वारा अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रधान अभिमन्यु चौहान, विनोद सिंह, संतोष गुप्ता,राजेश सिंह, राकेश राजभर,अजीत सिंह, तूफानी सिंह, मुन्ना सिंह, आनंद पांडेय, कृष्णा सिंह, अप्पू सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, अजय सिंह, अमित राजभर, पारस, अविनाश सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, गुड्डू भैया, बबलू सिंह, संतोष रौनियार आदि के अतिरिक्त समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका मौजूद रहीं। अध्यक्षता विजय शंकर सिंह व संचालन चंद्रकांत पाठक ने किया। आभार प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

 

उमेश कुमार सिंह

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे