बलिया नाव हादसा : 2010 में बिछ गई थी लाशें, जनपद को फिर मिली एक नई टीस ; आखिर कब लेंगे सबक

बलिया नाव हादसा : 2010 में बिछ गई थी लाशें, जनपद को फिर मिली एक नई टीस ; आखिर कब लेंगे सबक

Ballia Boat Accident : जनपद वासियों के लिए सोमवार का दिन बेशक काफी मनहूस गुजरा। माल्देपुर घाट पर एक मुंडन (ओहार) संस्कार में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। बड़े और दर्दनाक हादसों को भूल जाना भी एक नए हादसों को न्यौतने जैसा ही है। बलिया शहर से सटे माल्देपुर नाव दुर्घटना फिर से एक नई टीस दे गया। लाजिमी है कि हम फिर वक्त के साथ इस घटना को भी भूल जाएंगे।

ये भी पढ़ें : बलिया नाव हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, दिख रहा मौत का मंजर ; पानी में चीख रहे लोग Video

सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ऐसे नाव हादसे का लोग शिकार होते रहेंगे ? जर्जर और मानकविहीन ओवरलोड नावों का संचालन आखिर किसकी शह पर निर्बाध हो रहा है ? सर्वविदित है कि मुंडन संस्कार के लगन के दिन गंगा घाटों पर भीड़ बढ़ जाती है। इसके साथ ही घाट पर वैध व अवैध नावों की गतिविधियां भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाती है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन स्तर से जर्जर नाव पर नकेल कसने की कवायद नहीं की जाती। ये जिम्मेदारी आमजन की भी बनती है कि वो बीती घटनाओं से सबक लेकर ओवरलोड व जर्जर नाव पर चढ़ने से परहेज करें।

यह भी पढ़े 20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे

ओझवलिया नाव दुर्घटना

यह भी पढ़े बलिया में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पांच लड़कों ने बनाया हवस का शिकार; एक्शनमोड में पुलिस

15 जून 2010 के ओझवलिया नाव दुर्घटना को जिसने भी देखा और सुना है, उस मंजर को स्मरण कर आज भी लोग सिहर उठते है। ओझवलिया नाव दुर्घटना जिले की अब तक की सबसे बड़ी नाव दुर्घटना मानी जाती है। इस हादसे में लगभग 62 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद प्रशासन द्वारा कुछ सक्रियता अवश्य बढ़ी थी, लेकिन समय के साथ लोगों की आस्था का सैलाब देखते हुए पुलिस निष्क्रिय हो गई। ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ करते हुए फिर से ओवरलोड जर्जर नाव का संचालन बदस्तूर जारी रहा।

मांझी नहीं, ईश्वर के हाथों में होती जीवन की पतवार

कहना गलत नहीं होगा कि मुंडन संस्कार में शामिल लोग भले ही ये समझते हो कि उनके जीवन की पतवार मल्लाह के हाथ में है। लेकिन सच तो ये होता है कि इन लोगो के जीवन नैया की पतवार ईश्वर के हाथों में होती है। मांझी को तो केवल पैसों से मतलब होता है। प्रशिक्षित व अप्रशिक्षित नाव संचालको में पहचान करना नामुमकिन होता है कि आखिर कौन प्रशिक्षित और कौन अप्रशिक्षित है।

क्या करना चाहिए
ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है। वैध घाट पर ही नावों का संचालन हो। पंजीकृत और फिट नाव का संचालन हो। इसके साथ ही नाव संचालक को प्रशिक्षण (अनुभव के आधार पर) संचालन प्रमाण पत्र (लाइसेंस) अनिवार्य कर दिया जाय। समय-समय पर इनकी कार्य कुशलता की भी जांच हो। मुंडन संस्कार के दिन घाटों को चिन्हित कर भीड़ उमड़ने की दशा में गोताखोरों की ड्यूटी लगाई जाए।

रवीन्द्र तिवारी की खास रिपोर्ट

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...