जीवित को मृत दिखाकर बंद किया पेंशन, बलिया DM ने लिया कड़ा एक्शन

जीवित को मृत दिखाकर बंद किया पेंशन, बलिया DM ने लिया कड़ा एक्शन

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को तहसील सदर बलिया में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध भूमि कब्जा, जमीन वरासत, शौचालय, जाति प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े रहे।

जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने विकास खंड दुबहर के ग्राम शिवपुर में एक वृद्ध व्यक्ति की पेंशन को गलत तरीके से मृत्यु दर्शाकर बंद किए जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विकास खंड सोहांव के ग्राम सुरही में पंचायत भवन निर्माण को कुछ ग्रामीणों द्वारा रोके जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने संबंधित बीडीओ को मौके पर जाकर तत्काल समाधान कराने को कहा। वहीं, फेफना क्षेत्र में नहर से पानी आने के कारण फसल नष्ट होने की शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 175 मामले आए जिसमें 11 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। 

यह भी पढ़े 28 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि थाना स्तर से संबंधित मामलों के समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर एसडीएम सदर,तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, वन विभाग के अधिकारी, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय यादव, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केशरी प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें 27 December का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज