बलिया में चयनित 34 एआरपी का ब्लाक आवंटित, BSA ने जारी किए दिशा-निर्देश

बलिया में चयनित 34 एआरपी का ब्लाक आवंटित, BSA ने जारी किए दिशा-निर्देश

बलिया : समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा की लक्ष्य प्राप्ति को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा निहित प्राविधानों एवं शर्तों के अनुसार जनपदीय चयन समिति ने हिन्दी, अग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विषय के लिए चयनित 34 एआरपी को ब्लाक आवंटित कर दिया गया है। वहीं, बीएसए मनीष कुमार सिंह ने इस बावत आश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।

बीएसए के मुताबिक, एआरपी का कार्यकाल अधिकतम एक वर्ष अथवा शासन/विभाग के निर्देशानुसार जो भी तिथि पहले होगी, मान्य होगा। प्रत्येक वर्ष परफॉरमेंस अप्रेजल के आधार पर जनपदीय चयन समिति द्वारा अनुमोदनोपरांत नवीनीकरण किया जाएगा। अधिकतम कार्यकाल 03 वर्ष का होगा। विद्यालयों के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए प्रत्येक एआरपी को अधिकतम 4500 प्रतिमाह मोबिलिटी/वाहन भत्ता देय होगा। एआरपी का वेतन मूल विद्यालय से ही आहरित किया जाएगा। वेतनमान में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। वहीं, यात्रा भत्ता के अतरिक्त अन्य किसी प्रकार का इनसेंटिव नहीं दिया जाएगा। एआरपी की कार्य अवधि मुख्य रूप से विद्यालय समयावधि होगी। किसी कार्य की आवश्यकता पर विद्यालय समयावधि के बाद ही ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जा सकेंगे।

एआरपी की नियमित उपस्थिति उनके द्वारा प्रेषित सपोर्टिव सुपरविजन रिपोर्ट प्रेरणा एप पर अपलोड किए जाने पर मान्य होगी। एआरपी को आगामी एक माह की कार्ययोजना एवं भ्रमण कार्यक्रम जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य को माह की 28 तारीख तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करना होगा। यह कार्ययोजना वर्तमान विद्यालयी स्थितियों व उपलब्ध अकादमिक जानकारियों तथा आकड़ों के आधार पर बनाई जायेगी। उसी प्रकार मासिक कार्ययोजना के आधार पर उपलब्धि आख्या आगामी माह की 05 तारीख तक संबंधित को प्रेषित करेंगे। एआरपी द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम 30 विद्यालयों (केजीबीवि में अधिकतम दो बार) में प्रेरणा एप के माध्यम से ऑनलाइन सपोर्टिव सुपरविजन सुनिश्चित करना होगा। एआरपी जिला परियोजना कार्यालय में एक सप्ताह के अंदर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके बाद ही इनका कार्यक्षेत्र संबंधित ब्लॉक से निर्धारित होगा। सप्ताह के अंदर कार्यभार न ग्रहण करने की स्थिति में चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

यह भी पढ़े प्रेमिका ट्रेन से कटी, 50 मीटर दूर फंदे से लटका मिला बॉयफ्रेंड

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर बलिया में बाजार से महिला गायब, पति ने पुलिस को दी तहरीर
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव की रहने वाली एक महिला कई दिनों से लापता हैं। उनके...
बलिया में महिला पर प्राणघातक हमला, पिता-पुत्र समेत आठ गिरफ्तार
बलिया बेसिक की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगरा बना 'ओवर ऑल चैंपियन', जानिएं कौन रहा दूसरा और तीसरा
बलिया में अपने ही बुने जाल में फंसे दरोगा जी ! निलंबन के साथ मुकदमा दर्ज, आप भी जानिएं इनकी करतूत
बलिया बेसिक में ARP चयन की विज्ञप्ति जारी, जानिएं अंतिम तिथि और रिक्तियां
Ballia News : प्यार में बदली इंस्टाग्राम की दोस्ती, हजारों किलोमीटर दूर चले गये प्रेमी युगल
23 जनवरी का राशिफल : जानिएं कैसा रहेगा अपना आज