Ballia में दहेजलोभियों ने पार कर दी हद



बलिया : भीमपुरा पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्राहिमपुर (बनकटवा) निवासी वकील यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पुत्री प्रियंका की शादी दिनांक सात दिसम्बर 2022 को सिकरिया निवासी उदय प्रताप यादव के साथ की थी। विवाह के दो वर्ष बाद सात लाख रुपये और बोलेरो गाड़ी तथा मऊ की जमीन मांगने लगे।
मना किया तो कई बार घर मे बंद करके हमारी बेटी को उसके पति उदय प्रताप यादव, ससुर देवेन्द्र नाथ यादव सास फुलकुमारी देवी ने बहुत बुरी तरह कई बार मारा पीटा तथा घर से सारा दहेज का समान लेकर निकाल दिया। उदय प्रताप की बहन रेनू यादव तथा उसके पति अशोक यादव ने तो बाल उखाड़ लिया तथा हमारे शादी के सामान जबरदस्ती उठा ले गये। उसकी दूसरी बहन रिंकी यादव ने तो हमेशा दहेज के लिए रोजना प्रताड़ना दी। इस साजिश में उनका एक रिश्तेदार रामदर्शन यादव (निवासी : कलवारी, थाना भीमपुरा) भी शामिल है। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई, जिसमें कुछ आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments



Comments