2027 को लेकर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का बड़ा दावा, बोले...
On



बलिया : उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने 2027 को लेकर बड़ा दावा किया है। बलिया जनपद के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने स्पष्ट कहा कि बसपा 2027 में किसी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। बसपा 2027 में अपने बल पर यूपी में सरकार बनाएगी। बीजेपी के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर बसपा विधायक ने कहा कि, दूसरे दल के बारे में बात करना ठीक नहीं। कहा कि बहुत जल्द मंत्री मंडल में विस्तार होने वाला है। संभव है सरकार पर प्रेशर बनाने के लिए बैठक हुई हो। कांग्रेस द्वारा बसपा को गठबंधन में शामिल होने के बयान पर कहा कि, सभी ने काशीराम जी की जयंती पर एक झलक देखा है। 2027 में बसपा को किसी की जरूरत नहीं है। बसपा अपने दम पर सरकार बनाएगी।
Tags:

Related Posts
Post Comments

Latest News
31 Dec 2025 10:08:40
बलिया : उत्तर प्रदेश में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह ने 2027 को लेकर बड़ा दावा किया है। बलिया...


Comments