3 जनवरी का राशिफल, जानिएं कैसा रहेगा अपना शनिवार



मेष
आज का दिन रोजगार के मामले में बढ़िया है। मामा पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिससे काम करने में आसानी होगी।
वृष
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। एक से अधिक सोर्सो से आय होगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भक्ति में खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के मनमाने व्यवहार को टेंशन हो सकती हैं।
मिथुन
बिजनेस को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं। किसी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आ रही समस्या दूर करने की कोशिश करेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी दूसरे व्यक्ति से सोच समझकर लेन-देन करने की आवश्यकता है।
कर्क
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक है। अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।
सिंह
आज का दिन इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। किसी यात्रा पर जाना अच्छा रहेगा। धन धान्य में वृद्धि होगी। रुका काम पूरे होने की संभावना है। अपने काम को लेकर पूरी मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
कन्या
आज का दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला में अच्छा है। इनकम में वृद्धि होगी। धार्मिक कामों के प्रति रुचि बढेगी। प्रेम व सहयोग की भावना मन में बनी रहेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी मित्र से बेवजह के विवाद में ना पड़े।
तुला
आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी।माता-पिता किसी काम को लेकर सलाह दे सकते हैं। अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
वृश्चिक
आज खर्चा बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवन साथी और आपके बीच प्रेम भरपूर रहेगा। किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। खानपान पर पूरा ध्यान दें। संतान को लेकर कोई फैसला लेना पड़ सकता है।
धनु
आज का दिन तरक्की की राह पर बढ़ाने के लिए रहेगा। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी। कुछ नए मित्र बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत में कोई समस्या आएगी, तो वह भी दूर होगी। किसी नई नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। नई संपत्ति की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।
मकर
नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि काम का दबाव अधिक रहेगा। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वरिष्ठ सदस्यों से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कुंभ
बिजनेस के मामले में बढ़िया दिन है। किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। पिताजी से कोई बात समझ कर बोलनी होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
मीन
आज का दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। परिवार में यदि लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दुर होगा। माताजी से जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बिजनेस को लेकर कोई फैसला लेंगे।

Related Posts
Post Comments



Comments