2 जनवरी 2026 का राशिफल : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे



मेष
पराक्रम साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान भी अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ
धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन
मिथुन राशि की स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार हो जाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा और एक शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। शुभ समय। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क
ऊर्जा का स्तर घटेगा। मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह
आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला
जोखिम से उबर जाएंगे। अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक
आवश्यक कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद थोड़ा समय प्रतिकूल हो जाएगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान फिर भी ठीक रहेगा। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात अब संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। बहुत आनंददायक जीवन गुजारेंगे। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मकर
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखिएगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन
भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
डिसक्लेमर : इस लेख के माध्यम से हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता हम नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Related Posts
Post Comments



Comments