1 January 2026 Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा पद-प्रतिष्ठा, पढ़ें आज का राशिफल

1 January 2026 Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा पद-प्रतिष्ठा, पढ़ें आज का राशिफल

मेष
इस राशि वालों के लिए 2026 एक विशेष वरदान लेकर आएगा। राहु के प्रभाव से धन लाभ होगा, रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा और बड़े निवेश, वाहन, भूमि तथा पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति संभव होगी। हालांकि साढ़ेसाती और ढैया के कारण अनुशासन और संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा।

वृषभ
इस राशि के लिए रोहिणी नक्षत्र विशेष रूप से फलदायी रहेगा। कुछ परेशानियाँ जैसे चोट या विवाद संभव हैं, लेकिन आपकी वाणी, बुद्धि और संवाद कौशल हर समस्या से बाहर निकालने में सहायक होंगे। शनि आय के स्थायी स्रोत बनाने में मदद करेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को पूर्व जन्म के शुभ कर्मों का फल प्राप्त होगा। बृहस्पति की दृष्टि और उच्च स्थिति में स्थित शनि उच्च पद, प्रतिष्ठा और करियर में उन्नति दिलाने वाला सिद्ध होगा।

यह भी पढ़े सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे पूर्व प्रधान केदारनाथ पाठक

कर्क
कर्क राशि वालों के लिए जून के बाद परिस्थितियां अधिक अनुकूल होंगी। फिलहाल छठे भाव में ग्रह पराक्रम और संघर्ष क्षमता को बढ़ाएंगे। बृहस्पति 12 वर्षों बाद राशि में आकर सुख और वैभव प्रदान करेंगे, लेकिन राहु अष्टम भाव में होने से स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए पंचम भाव सक्रिय रहेगा। संतान की उन्नति, विवाह के योग और वैभवपूर्ण जीवन के संकेत प्राप्त होते हैं।

कन्या
कन्या राशि के लिए चतुर्थ भाव में ग्रहों का योग सुख, संपत्ति, वाहन, भूमि और समृद्धि प्रदान करेगा। 2 जून तक बृहस्पति विशेष लाभ देंगे और जीवन के लगभग सभी भौतिक सुख उपलब्ध होंगे।

तुला
तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष जीवन का एक यादगार अध्याय बन सकता है। पराक्रम भाव में ग्रहों की मजबूती भाग्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी।

वृश्चिक
इस राशि के लिए धन स्थान में स्थित चार ग्रह शुभ परिणाम देंगे। धन, शिक्षा, संतान और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। हालांकि मानसिक स्थिरता बनाए रखना आवश्यक रहेगा। घर में निर्माण कार्य, वाहन खरीद के योग हैं, परंतु सेकंड हैंड वाहन से बचना हितकर रहेगा।

धनु
धनु राशि वालों को पूरे वर्ष वैभव और सम्मान की अनुभूति होगी। शनि की ढैया के बावजूद बुध, मंगल और सूर्य का संयोग बुद्धि, भाग्य और परिश्रम को सशक्त बनाएगा। ज्ञान, संवाद क्षमता और नेतृत्व गुणों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

मकर
यह वर्ष कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है। केतु का प्रभाव पूरे वर्ष सक्रिय रहेगा। 2 जून 2026 के बाद स्थिति में सुधार आएगा, जब बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश कर पूर्ण दृष्टि प्रदान करेंगे।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए साल का पहला दिन काफी खास है। धन लाभ के नए और मजबूत स्रोत बनेंगे। आय में वृद्धि के प्रबल योग हैं। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है।

मीन
इस राशि के गोचर कुंडली के दशम भाव में चारों ग्रहों विराजमान होंगे, जिससे कई बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। मान-सम्मान, पद, प्रतिष्ठा और सामाजिक कद में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल का यह संयोग करियर, प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्रों में सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। शनि की दृष्टि के बावजूद प्रशंसा और मान-सम्मान प्राप्त होगा।


डिसक्लेमर : इस लेख के माध्यम से हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता हम नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया : बांसडीह तहसील क्षेत्र के अकोल्ही गांव में सोमवार की देर रात लगी आग से श्रीराम राजभर और हरेराम...
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव
बलिया में गर्भवती को निजी अस्पताल भेजने वाली आशा बहू के खिलाफ डीएम की बड़ी कार्रवाई
10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी