धुरंधर ने तीसरे रविवार कर दिया ऐसा जो अभी तक...

धुरंधर ने तीसरे रविवार कर दिया ऐसा जो अभी तक...

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में जबरदस्त धमाका किया है। अभी तक कोई भी फिल्म तीसरे हफ्ते में ऐसी कमाई नहीं कर पाई जो धुरंधर ने की है। फिल्म की कमाई आगे आने वाली कई फिल्मों के कलेक्शन पर बुरा असर डालने वाली है। ऑडियंस के पास क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे वीक हैं जो कमाई करने के हिसाब से सही माने जा रहे हैं। धुरंधर की कमाई का असर ऐसा है कि हॉलीवुड फिल्म अवतार 3 कड़ी टक्कर के बाद भी सिंगल डे के कलेक्शन तक नहीं पहुंच पा रही है।

धुरंधर ने कर दिया कमाल
5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर को 15 दिनों का समय हो गया है। इन दिनों में फिल्म ने हर दिन 22 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वीकेंड पर ये कमाई डबल हो गई है। अब तीसरे वीकेंड की बात करें तो इस समय तक आतेपाते किसी भी बड़ी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी हो जाती है। लेकिन धुरंधर हैरान करने वाली कमाई कर रही है। तीसरे शनिवार को फिल्म में 34 करोड़ और रविवार को खबर लिखने तक 36 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इन तीन हफ्तों में 553 करोड़ से ज्यादा।

अवतार 3 की कमाई पर असर
हॉलीवुड फिल्ममेकर जेम्स कैमरून की फिल्मों को पसंद किया गया है। पिछली कई फिल्मों को जबरदस्त रिएक्शन मिला है। 19 दिसंबर अवतार फायर एंड ऐश को रिलीज हुई है। अवतार के लिए ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखा गया है। ये फिल्म दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा के साथ ओपनिंग कर चुकी है। लेकिन भारत में फिल्म ने 19 करोड़ के साथ शुरुआत की थी। शनिवार को 22.25 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और आज रविवार को खबर लिखने तक 22.5 करोड़ कमाए हैं। भारत में कुल कलेक्शन 64 करोड़ से पार पहुंच गया है। धुरंधर की आंधी का असर अवतार 3 पर भी दिख रहा है।

यह भी पढ़े बलिया में युवक को ऐसे झपट ले गईं मौत

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

TTE की पत्नी ने दी जान, 10 महीने पहले हुई थी शादी; सामने आ रही ये वजह TTE की पत्नी ने दी जान, 10 महीने पहले हुई थी शादी; सामने आ रही ये वजह
झांसी : पत्नी वॉट्सऐप चला रही थी... इसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया। पति जब ड्यूटी पर...
धुरंधर ने तीसरे रविवार कर दिया ऐसा जो अभी तक...
'फेफना खेल महोत्सव' का ओवर ऑल चैंपियन बना नरही, खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
बलिया में गंगा घाट पर साधना, बटुकों ने समाज को दिया बड़ा संदेश      
बलिया की तीन कन्याओं को मिला टीएससीटी का 'शगुन'
मानस के आदर्शों की पुनर्स्थापना में जुटी बलिया शहर की यह कालोनी, पूर्व सैनिकों ने किया सम्मानित
बलिया में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़, चार बदमाशों को लगी गोली