घर में घुसकर महिला BLO को बांके से काट डाला, फिर युवक ने कर ली खुदकुशी




रायबरेली : जनपद के लालगंज में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) अभियान में बीएलओ का काम कर रही ग्राम सेवक महिला की घर में घुसकर गांव के ही युवक ने बांके से हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने खेत में जाकर आत्महत्या कर ली। दिल दहला देने वाली इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लालगंज के जगतपुर भिचकोरा गांव का रहने वाला 45 साल का राम सुमेर शनिवार को 36 साल की सीमा पत्नी राजेन्द्र पासवान के घर पहुंचा। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि राम सुमेर ने बांके से सीमा के गले पर वार कर दिया। इससे सीमा की मौके पर ही मौत हो गई और राम सुमेर भाग गया। बाद में राम सुमेर एक खेत में वह बेहोश पड़ा मिला। ग्रामीण उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Related Posts
Post Comments



Comments