18 December Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे




मेष
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। काम का दबाव भी बना रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। कमाई में वृद्धि होगी। अनचाहे खर्च भी करने होंगे। आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। प्रेमी का सपोर्ट बना रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर ध्यान रखने की जरूरत है।
वृषभ
आज का दिन सुखद रहेगा। घर परिवार में तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। आज कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं। तनाव दूर होगा। ससुराल पक्ष से खुशी और सहयोग प्राप्त होगा। कार्ययोजना सफल होगी। कोई महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है। मान सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके किसी प्रयास से घर में सकारात्मक माहौल बनेगा।
मिथुन
आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम का दबाव बना रहेगा। अधूरे कार्यों को भी निपटाना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बढेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।
कर्क
आज का दिन मानसिक उलझन भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना होगा। नौकरी में अधिकारियों और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए। सरकारी काम में परेशानी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी वजह से कहासुनी हो सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता बढ सकती है। यात्रा का संयोग बन सकता है।
सिंह
आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। अटके काम को पूरा कर पाने में सफलता पाएंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।
कन्या
आज का दिन लाभदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रोत्साहन और सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य साथ देगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। अकाउंट और इंश्योरेंस के काम में आपको लाभ का मौका मिलेगा। घर में सुख साधनों की प्राप्ति होगी। नस नाड़ी से संबंधित समस्या हो सकती है।
तुला
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकता है। सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। व्यावहारिकता का फायदा मिलेगा। किसी पूर्व परिचित से सहयोग मिल सकता है। वाहन और सुख साधन मिलने का भी योग है। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आर्थिक लाभ और मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कामयाबी मिल सकती है। कोई पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। लव लाइफ के मामले में दिन रोमांटिक रहेगा। वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करना होगा।
धनु
आज का दिन सुखद रहेगा। आवेश और क्रोध पर काबू रखना होगा। नौकरी में अपनी योजनाओं और कार्यकुशलता का लाभ मिल पाएगा। शिक्षा और शिक्षण के काम से जुड़े जातको के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पैतृक पक्ष से फायदा मिलेगा। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल और सहयोग बना रहेगा। कमर और पीठ में दर्द महसूस कर सकते हैं।
मकर
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई काम सरकारी क्षेत्र में अटका है तो प्रयास करना चाहिए, सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढेगा। फंसा हुआ धन आज मिल सकता है। सहकर्मियों और सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य जरूरी है, पुरानी बातों को लेकर कहासुनी से बचना होगा।
कुंभ
आज का दिन मिला जुला रह सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ तो मिलेगा, लेकिन खर्च भी बना रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों मे सतर्कता बरतने की जरूरत है। कानूनी मामलों में उलझनों से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। किसी पूर्व परिचित या मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।
मीन
आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेभ में अनुकूल स्थिति बनी रहेगी। नौकरी मे आपका प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। जरूरी काम पूरा हो पाएगा। कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। कोई पुराना लेनदेन भी चुकता हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको परिश्रम का प्रतिफल मिलेगा। जमीन और प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान से भी खुशी मिलेगी।

Related Posts
Post Comments



Comments