Aaj ka Rashifal : सिंह, मकर समेत 4 राशियों के लिए अच्छे योग, पढ़ें 19 December का राशिफल




मेष
आज बहुत सावधानी से रहें। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है। किसी भी तरीके का कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ
आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। सुखद समय का निर्माण हो रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करना अतिसुखदायी होगा।
मिथुन
आज शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। या यूं कहें शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे, नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क
आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। थोड़ा मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिए। बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह
आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बन रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ शुभ संस्कार हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या
आज पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला
आज धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। सभ्य साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। लाल वस्तु पास रखें।
वृश्चिक
आज सौम्यता के प्रतिक बने रहेंगे। शुभता के प्रतिक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जो चाहेंगे वो होगा। जैसा चाहेंगे वैसा होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु
आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्चा होगा- फैशन, इत्यादि में। आभूषण, जेवर, कपड़े-लत्ते की खरीदारी में होगी। खर्च ज्यादा हो सकता है। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मकर
आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा लाभप्रद होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
कुंभ
आज भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
मीन
आज यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

Related Posts
Post Comments



Comments