बलिया में स्टेट बैंक की दीवाल तोड़ अंदर घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में स्टेट बैंक की दीवाल तोड़ अंदर घुसे चोर, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : बांसडीह कस्बा में कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बांसडीह में मंगलवार की देर रात चोरों ने पीछे की पक्की दीवार को तोड़ने के साथ ही जंगला का ग्रिल उखाड़कर बैंक में अंदर से लगी प्लाई को तोड़कर चोरी का प्रयास किया। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब बैंककर्मी शाखा पर  पहुंचे। बैंक कर्मियों ने देखा कि अंदर के कमरे की खिड़की पर लगी प्लाई उखड़ी तथा सामान अस्त-व्यस्त है।

बैंक की खिड़की से बाहर एक स्टेनलेस स्टील का छोटा बक्सा गली में खुला पड़ा था। बैंक की एक अलमारी भी चोरों ने तोड़ दिया था।कर्मचारियों ने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक दिनेश मौर्य को दी। दिनेश मौर्य की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसके तत्काल बाद एएसपी दिनेश शुक्ला के साथ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंच गये। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन करने के साथ ही सीसीटीवी की जांच किया।

एएसपी दिनेश शुक्ला ने बताया कि चोरों ने दीवार तोड़कर ग्रिल उखाड़कर चोरी का असफल प्रयास किया है। कोई नगद या सामान का नुकसान नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफास कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बैंक परिसर, टूटे हुए दीवाल तथा जंगले का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैंक के मुख्य सुरक्षा प्रबंधक उपेंद्र सोनकर ने बताया कि बैंक घटना को गंभीरता से लिया है। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़े बलिया में Road Accident, थम गई एक जिन्दगी

सुरक्षा पर सवाल

यह भी पढ़े बलिया में पाक कला प्रतियोगिता में 30 रसोईयों ने किया प्रतिभाग, जानिएं किसके सिर बंधा ताज

बांसडीह कस्बा के अति व्यस्त इलाके में चोरों का दुस्साहस करना बड़ी बात बताई जा रही है क्योंकि भारतीय स्टेट बैंक व  भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा अगल-बगल है। दोनों के बीच में भारतीय स्टेट बैंक का दीवाल तोड़ नकब लगाकर चोरी का असफल प्रयास किया गया। जबकि दोनों शाखा पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। यह सड़क भी स्टेट बैंक रोड से जाना जाता है।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की...
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश