बलिया में रेल पटरी के किनारे मिला CRPF जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में रेल पटरी के किनारे मिला CRPF जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ballia News : रसड़ा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की रात लगभग 11 बजे एक CRPF जवान भुवाल प्रसाद (41) पुत्र बृजमोहन खरवार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेल पटरी के किनारे मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक रसड़ा क्षेत्र के सिंगही चट्टी और रसड़ा नगर के वार्ड नंबर एक का रहने निवासी है। सूचना मिलते ही पहुंची GRP बलिया ने शव को कब्जे में लेकर अग्रेत्तर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बिजनौर में सीआरपीएफ में माली के पद पर कार्यरत भुवाल प्रसाद कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे। घटना का पता तब चला, जब उत्सर्ग एक्सप्रेस रसड़ा से मऊ रवाना हुई। इसके बाद रेलवे कर्मचारी पटरियों के किनारे गश्त कर रहे थे, तभी भुवाल प्रसाद खून से लथपथ पटरी के समीप पड़े थे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक और आरपीएफ पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। भुवाल प्रसाद के एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अपनी माता के साथ प्रयागराज स्थित अपने ननिहाल में हैं। सीआरपीएफ जवान भुवाल प्रसाद की संदिग्ध मौत के संबंध में क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़े नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े 12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी
पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन