महिला की बेरहमी से हत्या : आंख बाहर, चेहरे की चमड़ी उधड़ी और दिल गायब, मचा हड़कम्प

महिला की बेरहमी से हत्या : आंख बाहर, चेहरे की चमड़ी उधड़ी और दिल गायब, मचा हड़कम्प

UP News : प्रयागराज में झूसी की एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उसकी एक आंख बाहर आ गई थी, चेहरे की चमड़ी उधड़ी थी और सीना फाड़ दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसके शव को बालू में दफनाया गया था। रविवार सुबह उसके पति ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला का दिल गायब है। इससे सनसनी फैल गई। कातिल ने उसका सीना काटकर दिल निकाल लिया या जंगली जानवर उसके शव को खा गए, इसकी जांच झुंसी पुलिस कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। झूंसी के भदकार गांव निवासी भारत निषाद ने पुलिस को बताया कि उसकी मां विटोला देवी (45) शनिवार शाम चार बजे सरपत काटने गंगा कछार में गई थी। काफी देर होने पर वह घर नहीं लौटी तो वह मां की तलाश में निकला लेकिन रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसके पिता खोजबीन करने निकले।

गांव से दूर कछार में पहुंचे तो बालू में आधा बाहर निकला उसकी मां विटोली देवी का शव दिखा। शरीर का ऊपर का हिस्सा दिख रहा था। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सीना फटा हआ था। माथे पर हमले के निशान थे।

यह भी पढ़े प्रेमी से शादी की जिद में 250 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका

झूंसी पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच की। खोजी कुत्ते ने भी सुराग की तलाश की हालांकि पुलिस को कुछ ठोस नहीं मिला। झूंसी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज की। डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वेजाइनल स्वॉब प्रिजर्व किया गया है।

यह भी पढ़े बालिका गृह की बच्चियों में बलिया डीएम ने बांटी खुशियां, खिलाई गोझिया, दिए नए कपड़े

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार