35 लोगों से शादी कर चुकी है ये दुल्हन, सबके साथ करती रही 'शर्मनाक काम'

35 लोगों से शादी कर चुकी है ये दुल्हन, सबके साथ करती रही 'शर्मनाक काम'

UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन का गैंग पकड़ा गया है। गैंग के सात सदस्यों को पलवल और खुर्जा से पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। इनमें एक ऐसी दुल्हन है, जो एक दो नहीं, बल्कि 35 दूल्‍हों से शादी कर चुकी है। शादी करने के बाद वह सभी लोगों के साथ शर्मनाक काम करने के बाद फरार हो जाती थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। दो लोगों को पहले ही जेल भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दुल्हन नेहा और पूजा को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से ढाई लाख रुपए के गहने और अन्य सामान भी बरामद किया है। उन्हें पलवल और खुर्जा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अलीगढ़ के क्वार्सी थाना लाई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

शादी करने के बाद हो गई थीं फरार

यह भी पढ़े रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी

पिछले दिनों अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले दो युवकों से शादी करने के बाद दुल्हनें सुहागरात से पहले गहने और नगदी लेकर फरार हो गईं थी। इस मामले में दोनों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो इस मामले में कई लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली। उसके बाद दुल्हनों की लोकेशन तलस्ते हुए पुलिस उनके पास पहुंची। दुल्‍हन बनी नेहा की लोकेशन पलवल में मिली थी। पलवल पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। उसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई दुल्हन नेहा मेरठ की और पूजा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इनका गिरोह मेरठ और झारखंड सहित कई जगह फैला हुआ है।

35 लोगों से कर चुकी है शादी

पुलिस की पूछताछ में मेरठ की रहने वाली नेहा ने बताया कि अब तक वह 25 लोगों से शादी कर चुकी है। इस धंधे में शामिल उसके गैंग के लोग पहले लड़का तलाशते थे। उसके बाद उसके साथ शादी करवा देते थे। शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल जाती थी और फिर वहां ससुराल वालों तथा अपने दूल्हे को चकमा देकर वह ज्वेलरी और नगदी रुपए लेकर फरार हो जाती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
'सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ... ठीक है...' यह बातें ब्रह्मकुमारी लवली ने उस हरीश...
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी