सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां, जालिम सिपाही ने पार की बर्बरता की हदें

सपेरे बुलाकर पत्नी को सांप से कटवाया, पैरों पर घोंप दीं सुईयां, जालिम सिपाही ने पार की बर्बरता की हदें

Kanpur News : कानपुर में एक युवती को प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्यार में धोखा… जिसके साथ ऐसा सच में हुआ उसका दर्द महसूस कर पाना, सबके बस की बात नहीं। शादी से पहले ब्रेकअप का दर्द तो झेला जा भी सकता है,  लेकिन शादी के बाद जब आपका पार्टनर आपकी ही जान का दुश्मन बन बैठे तो... यह सोचकर ही सिहरन उठ पड़ती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा सच में ही देखने को मिला। यहां एक पति ने पत्नी को जान से मार डालने की कोशिश की।

सिपाही बनते ही टालने लगा शादी की बात
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर दक्षिण में रहने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में एक दिन जब वो शौच के लिए जा रही थी तो अनुज कुमार ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर अनुज ने शादी करने की बात कहकर उसको झांसा दिया और लगातार संबंध बनाता रहा। वर्ष 2022 में युवती गर्भवती हो गई तो दोनों के घरवालों को पता चला।

आरोप है कि गर्भपात कराने के बाद शादी का दबाव बनाने पर अनुज ने उसके साथ मंदिर में शादी की। वो भी महज दिखावे के लिए। फिर अपनी बहन के घर पर छोड़ दिया। युवती का आरोप है कि जब उसने हिंदू रीति रिवाज से समाज के सामने शादी करने का दबाव बनाया तो अनुज टाल मटोल करने लगी। 

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

सपेरे बुलवाकर पैरों में कटवाया, सुई चुभोई
पीड़िता के मुताबिक जब उसने सामाजिक शादी का दबाव बनाया तो अनुज ने 19 फरवरी 2025 को अपने घर में उसका रेप किया। इसके बाद दो सपेरे बुलवाए और सांप से पीड़िता के पैरों पर कटवा दिया। इसके साथ सुई चुभा दी। पीड़िता के मुताबिक उसके पैरों में इससे इनफेक्शन हो गया। हालत बिगड़ी और वो चार दिन आईसीयू में रही। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिपाही की रिपोर्ट बनाकर आयोध्या भेजी जाएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट